फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Love Marrige With Girl Change Religion And Get Second Marriage

ये कैसा प्यार: युवती का धर्म परिवर्तन कर पत्नी बनाया, फिर कर ली दूसरी शादी, गर्भपात भी कराया

Sat, 03 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Apr 2021 12:08 AM IST
सार

  • पति सहित दस के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
  • गर्भपात कराने का भी आरोप

विज्ञापन
Love Marrige With Girl Change Religion And Get Second Marriage
दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में थाना लोहामंडी क्षेत्र की युवती का आरोप है कि एक युवक ने चार साल पहले दोस्ती की। इसके बाद प्यार का नाटक किया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदल दिया। उससे शादी कर ली। बाद में उसका दो बार धोखे से गर्भपात करा दिया। चार महीने पहले दूसरी युवती से शादी कर ली। अब ससुराली धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने थाना लोहामंडी में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


लोहामंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2016 में वह खंदारी क्षेत्र की एक कोचिंग सेंटर में काउंसलर थीं। कोचिंग में फैकल्टी अनुज वर्मा था। अनुज मैनपुरी की प्रजापति कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों में प्यार हो गया। अनुज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदल दिया। 
विज्ञापन


आगरा नए स्ट्रेन से बुजुर्ग मरीजों को जान का खतरा: 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का होम आइसोलेशन बंद 
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात करा दिया
मई 2017 में पारंपरिक तरीके से शादी की। वह उसे एटा के गंजडुंडवारा में ले गया। दोनों किराये के मकान में रहने लगे। पति ने कोचिंग सेंटर खोल लिया। वह गर्भवती हो गई। मगर, पति ने गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। वर्ष 2018 में वह दोबारा गर्भवती हुई। पति उसे नैनीताल घुमाने बहाने से लेकर गया। बरेली में एक अस्पताल में चेकअप कराने के लिए रोक लिया। पति ने उसे डाक्टर से कुछ गोलियां दिला दीं, जिससे पेट में दर्द हुआ। बाद में डाक्टर कंचन ने आपरेशन कर सात महीने का गर्भपात करा दिया। सात दिन तक वो भर्ती रही। डाक्टर ने लापरवाही से आपरेशन किया था। इस कारण उसकी जान बमुश्किल बच सकी। 

बाद में पति उसे सिकंदरा क्षेत्र में आठ महीने तक रखे रहा। शाहगंज में भी एक मकान में रहा। आरोप है कि पति उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। 15 लाख रुपये के नकदी-जेवरात हड़प लिए। जमा पूंजी के 3.5 लाख रुपए भी हड़प लिए। आठ नवंबर 2020 में शाहगंज क्षेत्र में एक मकान में शिफ्ट कर दिया। कुछ दिन बाद दिल्ली और लखनऊ में काम बताकर चला गया। तब से लौटा नहीं है। मोबाइल नंबर भी बदल लिया। 

28 नवंबर को औरैया निवासी एक युवती से शादी कर ली है। इसका पता चलने पर वह पांच फरवरी को मैनपुरी पहुंची, लेकिन ससुरालियों ने धमकी देकर भगा दिया। साजिश में पति सहित ससुराली भी शामिल रहे। थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अनुज वर्मा के अलावा डाक्टर कंचन, सुशीला देवी, नीरज, पंकज, अनिल सचिन, सरोज, अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed