{"_id":"5f6f2b2e8ebc3e9bfc4f6679","slug":"loot-mainpuri-news-agr460945519","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना पर दौड़ा तीन थानों की फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की सूचना पर दौड़ा तीन थानों की फोर्स
विज्ञापन
बरनाहल। बाईपास मार्ग स्थित बियर ठेके के सेल्समैन से लूट की सूचना मिलने के बाद तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने गांव फूलापुर निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान लूट की सूचना झूठी निकली। मामला मारपीट का था। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की।
थाना कुर्रा क्षेत्र में बाईपास मार्ग भदौलपुर चौराहा पर श्रीकांत निवासी गांव मलूपुर थाना कुर्रा का बियर ठेका है। ठेका पर नगला भवानी निवासी अनुज यादव सेल्समैन है। शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे वह ठेका बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। नवाटेढा मार्ग शहीदाबाद सेंगर नदी पुल के पास पहुंचने पर अनुज ने पुलिस को फोन कर 40 हजार रुपये लूट की सूचना दी। इस पर थाना कुर्रा, एलाऊ और बरनाहल थाने का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया।
सेल्समैन गांव फूलापुर निवासी किशन और लाखन यादव के नाम बताए। जिन्हें पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पीड़ित व आरोपियों से पूछताछ की। सेल्समैन ने पुलिस के सामने कबूल किया कि शुक्रवार की सुबह बियर लेने आए किशन से कहासुनी हो गई थी। वह धमकी देकर गया था। इसलिए उसने दोनों को फंसाने के लिए लूट की सूचना दी थी।