फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot attampt in kishni

बाइक सवार बदमाशों ने युवक से की लूट की कोशिश

Fri, 30 Sep 2022 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

कस्बा बाजार से सामान लेने जा रहे युवक से शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटने की कोशिश की।लेकिन युवक ने बचाव करते हुए शोर मचा दिया।

विज्ञापन
loot attampt in kishni

विस्तार

किशनी। कस्बा बाजार से सामान लेने जा रहे युवक से शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटने की कोशिश की। लेकिन युवक ने बचाव करते हुए शोर मचा दिया। लोगों को एकत्र होता देख बदमाश वहां से भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश में कॉङ्क्षबंग की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव असेंधी निवासी राजकुमार सिंह शुक्रवार की शाम बाइक से कस्बा बाजार घरेलू सामान आदि लेने के लिए जा रहे थे। वह जब विधूना चौराहा के पास पहुंचे, तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर राजकुमार की बाइक को रुकवा लिया। तमंचा तानकर मोबाइल व नकदी लूटने की कोशिश की। अचानक राजकुमार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो दो बाइकों पर सवार बदमाश वहां से भाग गए। इस दौरान राजकुमार ने एक लुटेरे की बाइक का नंबर नोट कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को बाइक का नंबर बताया। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने लुटेरों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed