फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election 2024 Defence Minister Rajnath Singh Address Public Meeting In Agra

Lok Sabha Chunav 2024: आगरा में राजनाथ सिंह बोले- 10 साल बाद बच्चे बोलेंगे कौन कांग्रेस, सपा को समाप्त पार्टी

Wed, 01 May 2024 05:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 05:38 PM IST
सार

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाह में जनसभा करने के लिए पहुंच चुके हैं। जरार के मंडी मैदान पर रक्षा मंत्री के आते ही उत्साह छा गया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Defence Minister Rajnath Singh Address Public Meeting In Agra
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले आगरा आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जब आप अपने बच्चों से कांग्रेस और सपा के बारे में पूछेंगे, तो वे बोलेंगे कौन कांग्रेस और सपा को समाप्त पार्टी। इस दौरान रक्षा मंत्री ने बाह के जरार मंडी मैदान से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने की अपील की।
विज्ञापन



राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके बीच राजकुमार चाहर के लिए आया हूं। उन्होंने लोगों की नाराजगी को भांपते हुए कहा कि राजकुमार चाहर मेरे बहुत प्रिय लोगों में हैं। इनकी क्षमता और प्रतिभा से पार्टी प्रभावित हुई, इसलिए किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया। कई ऐसे दायित्व का निर्वहन मैं कर चुका हूं, इसलिए क्षेत्रीय जनता को समय देना थोड़ा मुश्किल होता जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 
विज्ञापन


इस दौरान रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दो सपने थे। एक कांग्रेस पार्टी को भंग कर देना और दूसरा गरीबी हटा देना। नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक को कटघरे में खड़ा किया। हमलावार होते हुए बोले कि कांग्रेस को जनता विलुप्त कर रही है। तो भाजपा की सरकार आवास, आयुष्मान योजना व अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीबी को दूर कर रही है। ये भाजपा की ही देन है जो भारत आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल जी को नमन कर जनता से सीधे जुड़ने का किया प्रयास 
अपनी चुनावी सभा की शुरूआत रक्षा मंक्षी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर की। उन्होंने कहा कि अटल जी इसी धरती बटेश्वर से निकले, एक कद्दावर नेता थे। वे देश की ही नहीं बल्कि विश्व की सम्मानित शख्सियत थे।

जो कहा...वो किया 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के घोषण पत्र पर बोलते हुए कहा कि ये वो पार्टी है, जिसने अपने घोषणा पत्र में जो कहा वो पूरा किया। उन्होंने जनता को आर्टीकल 370 हटाने का मुद्दा तो वहीं राम मंदिर प्राण प्रतिष्णा की उपलब्धि को भी गिनाया। कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि वो पूछते थे कि तारीख कब बताएंगे, हमने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर जवाब दिया। वहीं अब जब प्रभु राम कुटिया से निकलकर अपने महल में पहुंच गए हैं, तो राम राज्य भी आएगा। 


विदेश नीति की सराहना 
विदेश नीति पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले भारत की कहीं कोई बात सुनी नहीं जाती थी। आज भारत जो कहता है उसे दुनिया कान खोलकर सुनती है। चाहे रूस या यूक्रेन युद्ध हो। जब विश्व इस युद्ध से जूझ रहा था, तब वहां फंसे 30 हजार विद्यार्थियों को सकुशल लाने का कार्य भी इस सरकार ने कर दिखाया। 

फिर आने का कर गए वादा 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से प्रत्याशी को पांच लाख से अधिक वोटों से जिताने की हामी भरवाकर दोबारा जल्द आने का वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed