फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locust swarm seen in mainpuri after firozabad

मैनपुरी जिले से गुजरा 500 मीटर लंबा टिड्डी दल, किसानों की सतर्कता से टली आफत

Sun, 28 Jun 2020 04:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 04:28 PM IST
सार

  • किसानों और कृषि विभाग की सतर्कता से फसलों पर नहीं बैठ सका टिड्डी दल, खतरा टला 

विज्ञापन
Locust swarm seen in mainpuri after firozabad
खेत से टिड्डियों को भगाता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के बाद रविवार की दोपहर टिड्डी दल मैनपुरी जिले में जा पहुंचा। फसलों पर टिड्डी दल के हमले की आशंका से जिले में खलबली मच गई। हालांकि किसानों की जागरूकता और कृषि विभाग की सजगता के चलते टिड्डियां फसलों पर बैठ नहीं पाईं और बिना नुकसान पहुंचाए गुजर गई। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

 
प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डी दल के बारे में पल-पल की खबर ले रहे थे। शनिवार को सूचना मिली कि भरतपुर से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाला एक दल फिरोजाबाद की ओर बढ़ रहा है। ये दल मैनपुरी भी आ सकता है। 
विज्ञापन



संबंधित खबर: ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत कई जिलों पर मंडरा रही आफत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर कृषि विभाग ने फिरोजाबाद सीमा से लगे जिले के गांवों में लोगों को जागरूक करने के साथ टिड्डी दल से निपटने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए केमिकल और पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था भी कर ली गई थी। इसी दौरान सूचना मिली की रविवार को सुबह 11 बजे टिड्डी दल फिरोजाबाद पहुंचा। इसके बाद विभाग और भी सतर्क हो गया। 

दोपहर तकरीबन 12 बजे टिड्डी दल ने जिले में बरनाहल क्षेत्र के गांव दिहुली से प्रवेश किया। ये दल लगभग पांच सौ मीटर लंबा था। कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों ने एक साथ शोर कर दल को रुकने नहीं दिया। इससे टिड्डी दल गांव इच्छापुर, लाखनमऊ, नगला दौलत होते हुए जसवंतनगर की ओर निकल गया। 

मौसम और हवा ने दिया साथ 

रविवार को जब टिड्डी दल मैनपुरी की सीमा में पहुंचा तो मौसम और हवा दोनों ने इससे बचाने के लिए साथ दिया। दिन में तेज धूप होने के चलते जहां टिड्डी दल नहीं रुका तो वहीं हवा भी पश्चिम की ओर चलने से दल जिले की सीमा से बाहर हो गया है। अगर बारिश होती या हवा विपरीत होती तो जिले में टिड्डी का प्रकोप बढ़ सकता था। 

टिड्डी दल दिखे तो ये करें किसान 

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में धुआं करें, तेज आवास में टीन-ड्रम बजाएं। तेज आवाज सुनकर टिड्डियां आगे बढ़ जाती हैं। अगर शरीर पर घाव हो तो मोटी पट्टी बांधें। इसके बाद ही टिड्डी दल को भगाएं। 

जिला कृषि अधिकारी डॉ गगनदीप सिंह ने बताया कि टिड्डी दल ने फिरोजाबाद की सीमा से जिले में प्रवेश किया था। बरनाहल क्षेत्र के कुछ गांवों से गुजरता हुआ दल सीधा जसवंतनगर की ओर निकल गया है। टिड्डी दल रुका नहीं है, इसलिए फसल में कोई नुकसान भी नहीं हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed