{"_id":"5ef84a7f8ebc3e42dd7a2d92","slug":"locust-attack-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत इन जिलों के ऊपर से गुजरी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज में टिड्डी दल के घुसने से खलबली, आगरा समेत इन जिलों के ऊपर से गुजरी आफत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा से गुजरा टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रज में टिड्डी दलों के घुसने से प्रशासन और किसानों की नींद उड़ी हुई है। शनिवार को जहां आगरा जिले के लादुखेड़ा, पिनाहट समेत कई इलाकों से होकर टिड्डी दल गुजरा, तो रविवार को दो और दल घुसने की सूचना पर खलबली मच गई। हालांकि दो यह मध्य प्रदेश की ओर रुख कर गए। इससे आगरा में अब खतरा कम हो गया। उधर, मथुरा, फिरोजाबाद और कासगंज जिले में टिड्डी दल की आमद से किसानों में हड़कंप है। अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें इस आफत कैसे निपट रहे किसान और प्रशासन...
2 of 5
जमीन पर मरी पड़ी टिड्डियां
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में रविवार को लादुखेड़ा, पिनाहट से होकर गुजरे टिड्डी दल से कुछ टिड्डियां पेड़ों पर बैठ गईं। कृषि विभाग की टीमों ने कीटनाशक छिड़काव कर उन्हें खत्म कर दिया। विभाग ने टिड्डी दल के हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। किसान भी फसलों को टिड्डी दल से बचाने के लिए खेतों में डटे हुए हैं।
3 of 5
टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि हवा की दिशा बदलने के कारण धौलपुर और करौली के रास्ते आगरा की तरफ बढ़ रहे पांच टिड्डी दलों का रुख मध्य प्रदेश की तरफ मुड़ गया है। इनमें से दो टिड्डी दल मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश भी कर चुके हैं। इससे जिले में टिड्डी दल घुसने की बहुत कम आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिड्डी दल भगाने के लिए बर्तन बजाते युवा
- फोटो : अमर उजाला
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शाम ढलते ही टिड्डियों के खेतों में बैठने का खतरा होता है। यह अंधेरे में फसल नहीं खाते, ऐसे में जब यह बैठे तभी कीटनाशक छिड़काव कर दें। किसान दिन में ड्रम, थाली बजाएं और शोर करें, जिससे यह आगे की ओर बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कासगंज से गुजरता टिड्डी दल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह कासगंज जिले के सोरों इलाके से होकर टिड्डी दल गुजर गया। किसान थाली कनस्तर लेकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारी भी अलर्ट पर है। उधर, फिरोजाबाद जिले के मदनपुर ब्लॉक और शिकोहाबाद के कुछ गांव के ऊपर टिड्डी दल देखा गया। यहां भी किसानों को अलर्ट किया गया है। मथुरा के नौहझील क्षेत्र में टिड्डी दल घुस आया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।