{"_id":"6ac7eca22962babc760c0dc6","slug":"locks-hang-on-ayushman-arogya-mandirs-due-to-chos-protest-patients-inconvenienced-agra-news-c-421-1-sagr1008-18906-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएचओ के धरने से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएचओ के धरने से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले, मरीज परेशान
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामपुर के बाहर खड़े मरीज
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। इसके चलते गांव स्तर पर संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। फतेहाबाद ब्लॉक क्षेत्र में कुल 20 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हैं, जिन पर तालाबंदी होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए 10 से 12 किलोमीटर दूर अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
पहले सामान्य बीमारी, जांच, दवा और परामर्श की सुविधा गांव में ही मिल जाती थी, लेकिन केंद्र बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को परेशानी हो रही है। सीएचओ की प्रमुख मांगों में कैडर का निर्माण, नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन और पीवीआई को वेतन में मर्ज करना शामिल है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से आरोग्य मंदिरों पर जल्द सेवाएं बहाल कराने की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- डॉक्टर अभिषेक चौहान, अधीक्षक सीएचसी फतेहाबाद