{"_id":"5ed787aa8ebc3e9091407a17","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4445029125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बाजार नहीं हुए अनलॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बाजार नहीं हुए अनलॉक
विज्ञापन
03एमएनपी-12-लेनगंज में सख्ती के बाद पसरा सन्नाटा
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीसरे दिन भी शहर के प्रमुख बाजार बंद रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्यों कि शहर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन की ओर से बनाए गए हॉटस्पॉट एरिया की जद में शहर के प्रमुख बाजार शामिल हैं। इस कारण प्रशासन ने इन बाजारों को बंद करा दिया। अब सिर्फ स्टेशन रोड और शहर के बाहरी क्षेत्रों की ही दुकान खुलीं हैं। दुकानदारों का कहना है कि अनलॉक वन से उम्मीद थी कि बाजार खुलेंगे लेकिन कोरोना संक्रमित मिलने के कारण बाजार को 14 दिन के लिए बंद कराया गया है।
आगरा रोड
आगरा रोड रोडवेज बस स्टैंड से बड़े चौराहा तक हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल है। इसी मार्ग पर शहर का सदर बाजार है। यहां दो सौ से अधिक प्रमुख दुकानें हैं, जो बंद हैं। बुधवार को भी आगरा रोड पर ईशन नदी पुल से लेकर बड़े चौराहा तक पुलिस के बैरियर लगे रहे।
लेनगंज
लेनगंज मैनपुरी का प्रमुख किराना बाजार है। जनता कर्फ्यू से ही यह बाजार बंद है। यहीं पर शहर की सब्जी मंडी है। कुछ दिन यहां नंबरिंग से दुकानें खुलीं, लेकिन भीड़ जुटी तो प्रशासन ने दुकानों को बंद करा दिया। अब हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल होने के कारण बाजार बंद है।
विज्ञापन
आश्रम रोड
इस रास्ते को भी प्रशासन ने बंद कर रखा है। भले ही इस मार्ग पर दुकानें कम हैं, लेकिन यह रास्ता पुराने शहर को बाजार से जोड़ता है। इसी रास्ते पर पड़ने वाले बाजार भी पूरी तरह से बंद हैं। बुधवार को भी पुलिसकर्मियों ने बैरियर लगाकर इस रास्ते को बंद रखा।
स्टेशन रोड
शहर का स्टेशन रोड हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल नहीं है। इस कारण यहां दुकानें और मॉल खुल रहे हैं। इस मार्ग पर अधिकांश शोरूम हैं, ऐसे में भीड़ तो जुट रही है, लेकिन लोगों को उनकी जरूरतों का सामान भी नहीं मिल पा रहा है।
डीएम की अपील, बरतें सावधानी
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खतरे को समझें। बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर न निकलें। सब्जी, दूध, राशन की होम डिलीवरी कराई जा रही है, फिर बाजार में जाने क्या जरूरत है। घर में रहें, सुरक्षित रहें।