फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

दिल्ली दिखाती दरियादिली तो यूं न भटकते मजदूर...

Mon, 18 May 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
18एमएनपी-35-किशनी में ट्रक से उतरते मजदूर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। हम सबने सुना है कि दिल्ली तो दिल वालों की है, लेकिन दिल्ली से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की आपबीती सुनकर शायद आप ये दोबारा सुनना पसंद नहीं करेंगे। दिल्ली ने ही अगर दरियादिली दिखाई होती तो भूखे प्यासे मजदूर चिलचिलाती धूप में भटकने को मजबूर न होते।
विज्ञापन

दिल्ली से पैदल ही बिहार के सफर पर निकले देशराज ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो उसकी आंखें छलक उठीं। वह परिवार के साथ दिल्ली की एक लैदर फैक्टरी में काम करते थे। लॉकडाउन के बाद मालिक ने निकाल दिया और एक धेला तक नहीं दिया। जो बचा कर रखा था तो उससे किसी तरह अपना और परिवार का उसने पेट भरा, लेकिन जब जेब खाली हो गई तो सब्र जवाब दे गया और तीन दिन पहले परिवार समेत वह पैदल ही निकल पड़े। सोमवार को वह मैनपुरी से पैदल ही गुजरे, अभी बिहार तक उसे लंबा सफर तय करना था। ईशन नदी पुल पर कुछ देर आराम करने के बाद देशराज ने फिर अपने घर की राह पकड़ ली।
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ आपबीती बस स्टैंड पहुंचे तीन भाइयों ने भी सुनाई।
बिहार के निवासी खुर्शीद आलम और आजाद तीनों दिल्ली में मजदूरी करते थे। वह कहते हैं कि लॉकडाउन के बाद उन्हें एक दिन का खाना तक नि:शुल्क नहीं मिला। बात करते करते उनका दर्द आवाज को रोकने लगा। बस इतना ही बोले कि साहब दिल्ली ने तो दिल निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने डायल 112 की गाड़ी घेरी
सोमवार को सुबह सात बजे बड़ी संख्या में मजदूर शहर की सड़कों से गुजर रहे थे। इस दौरान बलिया जा रहे एक दर्जन से अधिक मजदूरों ने पुलिस की डायल 112 की एक गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने कहा कि उनके जाने के लिए वाहन का इंतजाम कराया जाए। लेकिन पुलिस की गाड़ी उनकी कोई बिना मदद किए ही आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed