फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

आबकारी मंत्री का यू टर्न, शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी

Sun, 10 May 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी को लेकर आबकारी मंत्री ने रविवार को यू टर्न ले लिया। उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल उप्र में ऐसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की जाएगी। वहीं कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की भी उन्होंने अपील की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शनिवार को कहा था कि प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी पर विचार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने उन प्रदेशों के अनुभवों के आधार पर निर्णय लेने की बात कही थी, जिन्होंने होम डिलीवरी शुरू की है। वहीं रविवार को उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों ने होम डिलीवरी शुरू की है, उनके अनुभव खराब रहे हैं। ऐसे में इसे लागू किया जाना उचित नहीं होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। धीरे-धीरे कारखाने खोलने की अनुमति दी गई है। हालात सामान्य होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed