{"_id":"5eb692e88ebc3ea82149765c","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4410723121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में नहीं मिले रोजगार तो कंट्रोल रूम करें फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में नहीं मिले रोजगार तो कंट्रोल रूम करें फोन
विज्ञापन
09एमएनपी-15-ईशन नदी पुल पर गुजरने वाली रोडवेज बस के चालक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इन्हें गांव में ही काम उपलब्ध कराने के लिए शासन ने मनरेगा योजना को हथियार बनाया है। इसमें लगातार काम न दिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। शासन के आदेश पर ब्लॉकों व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम शुरू करा दिए गए हैं।
जिले की 552 ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले श्रमिकों को रोजगार देने के लिए कहा गया है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान और सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे श्रमिकों के जॉबकार्ड बनवाकर उन्हें काम दिलवाएं लेकिन इसमें लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस पर सख्ती दिखाते हुए शासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना के आदेश दिए थे। मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों और जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। अगर गांव में किसी को काम नहीं मिलता है तो पहले वह अपने ब्लॉक के कंट्रोल रूम पर फोन कर सकता है। इसके बाद भी अगर समाधान नहीं होता है तो वह जिला मुख्यालय पर उसकी शिकायत दर्ज कराएगा।
ये हैं नंबर कंट्रोल रूम के नंबर
जागीर: 9412678635 -बरनाहल: 9412538189 -बेवर: 9454464515 -घिरोर: 9761739566 -करहल: 9412156893 -किशनी: 9412898531 -कुरावली: 9457491846 -मैनपुरी: 05672-235844 -सुल्तानगंज: 9454464515 -जिला मुख्यालय: 05672-231120 और 8979240166
विज्ञापन
वर्जन
गांवों में सभी श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम दिलाने के आदेश दिए गए हैं। अगर किसी को काम नहीं मिल रहा है तो अपने संबंधित ब्लॉक के कंट्रोल रूम पर शिकायत कर सकता है। इसके बाद भी समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर शिकायत दर्ज कराएं।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।