फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

गांवों की गलियों में भी लॉकडाउन, वीरान नजर आ रहे रास्ते

Sun, 05 Apr 2020 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
lockdown
05एमएनपी-17-कटरा समान में सड़क पर पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन केवल शहर ही नहीं अपितु गांवों की गलियों में भी नजर आ रहा है। लोगों से गुलजार रहने वाले रास्ते आज वीरान पड़े हैं। सुबह और शाम को घरों के बाहर सजने वाली चौपाल और महफिल भी गुम हो गई हैं। केवल किसान सुबह घरों से निकलकर खेतों में फसलों की कटाई करने जा रहे हैं और शाम को घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। अब गांव में किसानों और ग्रामीणों की यही दिनचर्या बन चुकी है। जरूरी सामान के लिए भी लोग कहीं जाने आने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
दृश्य एक: समान चौराहा
किशनी क्षेत्र का कटरा समान चौराहा कभी आने जाने वाले लोगों से दिन भर गुलजार रहता था लेकिन आज यहां केवल कभी-कभी कोई वाहन गुजरता नजर आता है। ग्रामीण घरों में कैद हैं।
विज्ञापन

----
दृश्य दो: फरैंजी
ग्राम पंचायत फरैंजी एक बड़ी ग्राम पंचायत है। यहां दिन भर घरों के बाहर चहलकदमी और जगह-जगह युवाओं की टोली मिलती थी। हालांकि लॉकडाउन में दूर-दूर तक केवल सन्नाटा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दृश्य तीन: गपकापुर
गपकापुर का हाल ये है कि लोग केवल खिड़की और दरवाजों से झांकते नजर आते हैं। सड़कों पर तो शायद ही कभी कोई किसान गुजरता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लॉकडाउन का पूर्ण पालन कर रहे हैं।

----
दृश्य चार: बसैत
गांव बसैत की मुख्य गली में दिन भर लोगों की टोलियां नजर आती थीं। कहीं बुजुर्ग बैठे नजर आते थे तो कहीं युवा का हुड़दंग लेकिन आज यहां सन्नाटा है। ये लॉकडाउन का ही असर है कि सभी घरों में कैद हैं।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed