{"_id":"600ff81ffa69bb3aa565a815","slug":"llb-students-protests-for-re-check-copy-at-dr-bhimrao-ambedkar-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विधि छात्रों की दोबारा मूल्यांकन कराने और परीक्षा फॉर्म भरवाने की तारीख बढ़वाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विधि छात्रों की दोबारा मूल्यांकन कराने और परीक्षा फॉर्म भरवाने की तारीख बढ़वाने की मांग
Wed, 27 Jan 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधि छात्रों ने छह सूत्री मांगों के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामने धरना देकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोबारा मूल्यांकन कराने और परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ाने की मांग की।
आगरा और अलीगढ़ मंडल के विधि कॉलेजों के 50 से अधिक छात्र कुलपति से मिलने के लिए पहुंचे। सुरक्षा गार्ड ने छात्रों को प्रवेश से रोका तो छात्रों की गार्ड से नोकझोंक हो गई। इसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। अंदर नहीं जाने पर छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
जानकारी पर चीफ प्रॉक्टर आए और छात्रों के मांगपत्र को लेकर चले गए। छात्र वेदप्रकाश ने बताया कि कुलपति से मिलने नहीं दिया और चीफ प्रॉक्टर भी मांग पत्र लेकर लौटकर नहीं आए हैं। प्रदर्शन करने वालों में वेदप्रकाश, अंकित गोस्वामी, अवनी, विक्रम पंडित, मोहित चौधरी, आकांक्षा तिवारी, आभा पाठक, कौशल कुमार, प्रियांक कुमार रहे।

छात्रों की मांगें मानी, धरना कराया समाप्त
चीफ प्रॉक्टर डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रों के आठों प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन की जांच कराने, उत्तर पुस्तिका वेबसाइट पर अपलोड करने, परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग मान ली हैं। इस पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: विधि छात्रों ने धरना देकर किया प्रदर्शन, ये हैं मांगें
ये हैं मांगें:
हृयूमन राइटस प्रश्नपत्र की तरह सभी विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा से मूल्यांकन कराया जाए।
- पुनर्मूल्यांकन नहीं तो दोबारा से लिखित परीक्षाएं कराई जाएं।
- परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख पांच फरवरी की जाए।
- तीन से पांच नंबर तक कृपा अंक देने संबंधी निर्णय को स्पष्ट किया जाए।
- उत्तर पुस्तिका को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बिना फीस लिए अपलोड किया जाए।
- प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम में शामिल कोर्स से ही बनाया जाए।