फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lift canal will be arranged for irrigation

Agra News: सिंचाई के लिए की जाएगी लिफ्ट कैनाल की व्यवस्था

Mon, 21 Apr 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Lift canal will be arranged for irrigation
जल श​क्ति मंत्री स्वतंत्रदेव  का स्वागत करते  भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व अन्य भाजपा नेता ।
कासगंज। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिले के किसानों को सिचाई की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही लिफ्ट कैनाल की व्यवस्था की जाएगी। वे सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता की।जल संसाधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए लगातार कदम उठा रही है। किसानों को सिंचाई की समस्या न हो इसके लिए लिफ्ट कैनाल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह गंगा का क्षेत्र है। नहरों के माध्यम से किसानों को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्मी के मौसम में पशुओं को पानी की समस्या न हो इसको ध्यान में रखते हुए तालाबों को भरवाया जाएगा। बारिश के पानी का संग्रह करने के लिए भी काम कराए जाएंगे। ताकि इस पानी का उपयोग सिचाई के लिए किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले की 49 ग्राम पंचायतों में मिशन हर घर जल हर घर नल योजना के तहत 49 ग्राम पंचायतों में लोगों के घरों तक पीने का पानी पहुंचने लगा है। जल्द ही अन्य ग्राम पंचायतों में भी इस योजना का लाभ ग्रामीणों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed