फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment for three including son who shot dead father in agra

आगरा: पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे सहित तीन को आजीवन कारावास, खेत में हिस्सा न देने पर की थी वारदात

Mon, 25 Apr 2022 09:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 09:09 PM IST
सार

जमीन के लिए पिता की हत्या करने वाले बेटे सहित तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन
Life imprisonment for three including son who shot dead father in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के अपर जिला जज महेंद्र कुमार ने खेत में हिस्सा नहीं देने पर बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे रमेश, दो अन्य नहना उर्फ लवकुश और रेनू पुत्र हरीशचंद को दोषी पाया। तीनों को आजीवन कारावास और 79 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड राशि में से 50 हजार रुपये वादी को दिलाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


इस मामले में थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। वादी चंद्रवती हैं। उन्होंने मुकदमे में कहा कि छह मई 2017 की रात 9:30 बजे वह और 65 वर्षीय पति मिठ्ठन सिंह घर में मौजूद थे। तभी रेनू आया। उसने कहा कि सबमर्सिबल का पाइप फट गया है। इस पर बाइक से पति-पत्नी खेत पर पहुंच गए।

विज्ञापन

खेत पर पहुंचते ही बरसा दीं गोलियां 

खेत पर पहले से बैठे बेटे रमेश और नौकर नहना उर्फ लवकुश ने कहा कि बहुत दिनों से परेशान कर रहे हो। खेत में हिस्सा नहीं दे रहे हो। जान से मारने की धमकी दी। बेटे और नौकर ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग की। मिठ्ठन सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी रमेश एवं नहना को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे आरोपी रेनू को बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीनों तभी से जेल में निरुद्ध थे। मामले की पुष्टि के लिए एडीजीसी ऋषभ जैन ने वादी सहित 11 गवाह पेश किए। कोर्ट ने आरोपियों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 79 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed