{"_id":"605988f1376b003efe4d913c","slug":"life-imprisonment-agra-is-top-in-mission-shakti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति: महिला एवं बाल अपराधों में न्याय की उम्मीदें बढ़ीं, उम्र कैद दिलाने में आगरा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति: महिला एवं बाल अपराधों में न्याय की उम्मीदें बढ़ीं, उम्र कैद दिलाने में आगरा अव्वल
Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
महिला एवं बाल अपराधों में न्याय की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मिशन शक्ति के तहत मंडल में 27 अक्तूबर से 3 मार्च तक 1185 मुकदमे दर्ज हुए हैं। जिनमें अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाने में आगरा और जिला बदर करने में मैनपुरी अव्वल है। मथुरा और फिरोजाबाद के डीजीसी व एडीजीसी से खराब प्रगति पर अभियोजन निदेशालय ने स्पष्टीकरण मांगा है।
गृह, गोपन, कारागार एवं सतर्कता विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। आगरा समेत मंडल के सभी जिलाधिकारियों को महिला एवं पॉक्सो कोर्ट के मुकदमों में अभियोजन की तरफ से सख्त पैरवी कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मथुरा में सबसे कम 32 और फिरोजाबाद में 81 मुकदमे दर्ज होने और इनमें शामिल अभियुक्तों को कठोर सजा नहीं दिलाने पर दस दिन में आख्या सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: आरोपियों को सजा दिलाने में अहम होंगे ये वैज्ञानिक साक्ष्य!
विज्ञापन
आगरा में महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म एवं गंभीर अपराधों के 12 मामलों में 27 अभियुक्तों को आजीवन करावास की सजा दिलवाई है। इसी तरह मैनपुरी में 109 अभियुक्तों को पुलिस-प्रशासन ने जिलाबदर किया है। अभियुक्तों की जमानत खारिज कराने में भी मैनपुरी मंडल में प्रथम स्थान पर है। मैनपुरी में 454 और आगरा में 389 अभियुक्तों की अभियोजन ने जमानतें खारिज कराई हैं।

Trending Videos
मंडल में मिशन शक्ति की रिपोर्ट
सजा आगरा मैनपुरी मथुरा फिरोजाबाद
(27 अक्तूबर 2020 से 3 मार्च 2021 तक के आंकड़े, संख्या अभियुक्तों की है।)
अपराधियों के टूटेंगे हौसले
महिलाएं शिकायत दर्ज कराने लगी हैं। अभियोजन की पैरवी से दोषियों को सजा मिल रही है। अपराधियों के हौसले टूटेंगे। आगे और सुखद परिणाम आएंगे। - जे रीभा, जिलाधिकारी, आगरा
सजा आगरा मैनपुरी मथुरा फिरोजाबाद
| आजीवन कारावास | 27 | 03 | 00 | 02 |
| दस वर्ष से अधिक सजा | 04 | 15 | 17 | 13 |
| दस वर्ष से कम सजा | 33 | 37 | 08 | 13 |
| अर्थदंड | 37 | 06 | 01 | 47 |
| जिला बदर | 17 | 109 | 01 | 06 |
| जमानत खारिज | 389 | 454 | 14 | 18 |