फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: आरोपियों को सजा दिलाने में अहम होंगे ये वैज्ञानिक साक्ष्य!

Tue, 23 Mar 2021 09:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 23 Mar 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Evidence Of Minor Girl Murder Case Will Make Case Strong  For Agra Police
किशोरी हत्याकांड: आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा के गांव में 14 साल की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके साथी को किशोर संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, उसके लिए पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए हैं। सबसे अहम वैज्ञानिक साक्ष्य होंगे। किशोरी शुक्रवार दोपहर को घर से निकली थी। दो घंटे बाद उसका शव घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल के तालाब में पड़ा मिला था। रविवार को मामले में गांव के ही राहुल और उसके नाबालिग साथी को पकड़कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की थी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस को केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने का लक्ष्य दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से किशोरी के कपड़े, बोतल और चप्पल बरामद की थीं। वहीं आरोपियों के खून लगे कपड़े, कीचड़ में सनी चप्पल भी मिली थीं। 
Evidence Of Minor Girl Murder Case Will Make Case Strong  For Agra Police
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलानी में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि आरोपियों की चप्पलें, खून लगी शर्ट, किशोरी के कपड़ों से मिले बालों, सीरम का सैंपल लिया गया है। इन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इनकी जल्द रिपोर्ट मांगी जाएगी। यह सबसे अहम साक्ष्य साबित होंगे। वहीं गांव के लोगों ने भी दोनों आरोपियों को जंगल तरफ जाते हुए और घटना के बाद भागकर आते हुए देखा था। इस पर बयान दर्ज किए जाएंगे।
Evidence Of Minor Girl Murder Case Will Make Case Strong  For Agra Police
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हुई थी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका नाबालिग साथी भी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। युवक एक साल पहले किशोरी के पिता की सब्जी की ठेल पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद दुष्कर्म किया। हत्या करके फरार हो गए। बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी शुक्रवार दोपहर को दो बजे शौच के लिए गई थी। शाम चार बजे किशोरी का शव घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में तालाब में पड़ा मिला था। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था। चेहरे पर चोट के पांच निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Evidence Of Minor Girl Murder Case Will Make Case Strong  For Agra Police
सुलभ शौचालय - फोटो : अमर उजाला
शौचालय निर्माण की मांग 
गांव में किशोरी की हत्या के बाद शौचालय निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। गांव की महिलाएं और लड़कियां यही बोल रही हैं कि घर में शौचालय होता तो यह घटना नहीं हुई होती। कुछ परिवार गरीब होने के कारण शौचालय का निर्माण नहीं करवा पा रहे हैं। वहीं पांच हजार की आबादी वाले गांव में एक सार्वजनिक शौचालय है। इसलिए इन शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए। सोमवार को कई संगठन के लोग गांव में पहुंचे थे। महिलाओं ने उनसे भी यही मांग की।

ये भी पढ़ें- सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: चीखने पर आरोपी ने मुंह में ठूंसा था दुपट्टा, बचने को किशोरी ने किया था संघर्ष
विज्ञापन
Evidence Of Minor Girl Murder Case Will Make Case Strong  For Agra Police
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने आने लगे लोग 
गांव में किशोरी की हत्या के बाद हंगामा हो गया था। पुलिस के पूछने पर सब यही कह रहे थे कि उन्होंने किसी को नहीं देखा। सोमवार को पुलिस एक बार फिर गांव पहुंची थी। तब कुछ लोग पुलिस के पास आए। उन्होंने बताया कि जंगल की तरफ से राहुल और उसके साथी को भागते हुए देखा था। मगर, तब उन पर शक नहीं कर पाए थे। अगर, यह पता होता कि उन्होंने कुछ गलत किया, तब उन्हें पकड़ लेते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed