{"_id":"5ce19637bdec22073b652daf","slug":"lifafa-gang-miscreants-looted-45-thousand-rupees-crime-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान! लिफाफा गैंग से बचकर रहना, क्राइम ब्रांचकर्मी बनकर ले गए रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! लिफाफा गैंग से बचकर रहना, क्राइम ब्रांचकर्मी बनकर ले गए रकम
Sun, 19 May 2019 11:15 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 19 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शहर में लिफाफा गैंग एक के बाद एक वारदात को अंजाम देने में लगा है। मगर, पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। शनिवार को एटा के परिवार को लूटने के बाद गैंग ने रविवार को मुरादाबाद के तीन लोगों को गाड़ी में बैठाकर 45 हजार रुपये लिफाफे में रखवा लिए। खुद को क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बताकर जांच का बहाना बनाया। लिफाफा बदलकर रकम ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
मुरादाबाद निवासी मोहम्मद इरफान, उसका भाई अनत और चाचा लतीफ झारखंड में नौकरी करते हैं। वह घर जाने के लिए निकले थे। रविवार सुबह 5:30 बजे आईएसबीटी आए। इसके बाद बस का इंतजार करने लगे।
तभी एक कार आकर रुकी। उसमें तीन लोग सवार थे। चालक ने मुरादाबाद ले जाने के लिए इरफान सहित तीनों को बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद चालक ने कहा कि वह लोग क्राइम ब्रांच से हैं। एक मामले की जांच कर रहे हैं। तुम लोगों से भी पूछताछ करनी है।

यह सुन इरफान, उसके चाचा और भाई घबरा गए। इसके बाद बदमाशों ने एक लिफाफा दिया। इसमें अपनी रकम रखने के लिए बोल दिया। तीनों ने 45 हजार रुपये रख दिए। उन्होंने कुबेरपुर के पास तीनों को कार से उतार दिया। चालक ने कहा कि एक व्यक्ति से पूछताछ करने जा रहे हैं।
कुछ देर बाद आएंगे। वह लिफाफा भी दे गए। उनसे भी थाने ले जाकर पूछताछ करेंगे। इस पर इरफान सहित तीनों खड़े रहे। मगर, काफी देर तक जब वह नहीं आए तो इरफान ने लिफाफा खोला। उसमें कागज भरा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाना हरीपर्वत में शिकायत की।
शनिवार को गैंग ने चर्च रोड, हरीपर्वत निवासी कौशल शर्मा के परिवार को भी डाक विभाग कर्मी बताकर लिफाफे में रकम और गहने रखवा लिए थे। इसके बाद लिफाफा बदलकर दे दिया था। एत्मादपुर में उतारकर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब एक और वारदात हो गई।