{"_id":"672799b63d936bc84c0edf9d","slug":"licenses-of-32-hospitals-and-labs-were-stopped-in-agra-cmo-banned-licenses-2024-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में 32 अस्पताल और लैब के लाइसेंस रोके गए, सीएमओ ने लाइसेंस पर लगाई रोक...जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में 32 अस्पताल और लैब के लाइसेंस रोके गए, सीएमओ ने लाइसेंस पर लगाई रोक...जानें वजह
Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने आगरा के 32 अस्पताल और लैब के लाइसेंस पर रोक लगाई है। दरअसल चालाकी से नाम बदलकर लाइसेंस के लिए आवेदन किए गए थे। जांच में ये करतूत पकड़ी गई।
विज्ञापन
सीएमओ, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में चिकित्सकीय मानक और लापरवाही पर कार्रवाई होने के बाद अस्पताल-लैब संचालकों ने कारस्तानी की। नाम बदलकर लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। भौतिक सत्यापन में चिकित्सकीय मानक और विशेषज्ञों की कमी मिली। इनके लाइसेंस पर रोक लगाकर आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुराने रिकॉर्ड में खुल गई पोल
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 2023-24 सत्र के लिए 32 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के लाइसेंस के लिए आवेदन आए। इनके संचालकों ने नाम बदलकर नए अस्पताल-लैब के तौर पर आवेदन किया था। इनमें पूर्व में सेवाएं दे रहे चिकित्सकीय स्टाफ भी वही था। कुछ का पता भी पूर्व का ही था। पुराने रिकॉर्ड खंगालने पर इन अस्पतालों में मरीज की मौत के बाद हंगामा, निरीक्षण में चिकित्सक समेत मानक नहीं मिले थे।
ये भी पढ़ें - UP: स्पा सेंटर में पहुंचा युवक...वहां प्रेमिका को ऐसे हाल में देख उड़े होश, मामला जानकर पुलिस भी रह गई हैरान

दोबारा होगा निरीक्षण
ऐसे में दोबारा से टीम भेजकर इनका निरीक्षण करवाया। इनमें आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और चिकित्सकीय संसाधन अधूरे मिले। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे और विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी मिली। इस पर इनके आवेदन को रद्द कर दिया है। अब इनके लाइसेंस नहीं बनेंगे। इसके साथ ही 2024-25 सत्र के लिए किसी नए अस्पताल का लाइसेंस नहीं किया जाएगा।