फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lekhpal

नारेबाजी कर लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 11 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
घिरोर तहसील में धरना देते लेखपाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव/करहल/किशनी /घिरोर। लेखपाल संघ के प्रांतीय आव्हान पर लेखपालों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। आठ सूत्री मांग पूरी कराने के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

तहसील सदर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शाक्य के नेतृत्व में तहसील सदर के लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करके दूसरे दिन भी धरना दिया। उमाशंकर शाक्य ने कहा लेखपालों की मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में वेतन का उच्चीकरण, पेंशन विसंगति दूर करने, राजस्व लेखपाल का पदनाम परिवर्तित करने, लेखपालों को दो पहिया वाहन भत्ता देने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन

12 दिसंबर तक कार्य बहिष्कार करने के बाद 26 को मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र सिंह चौहान, शैलेष कुमार, श्याम कुमार गुप्ता, प्रज्ञादीप, मनोज कुमार गुप्ता, महेश सिंह तोमर, ब्रजेश सिंह राठौर मौजूद रहे। भोगांव में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, रक्षपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार सक्सेना, शैलेंद्र यादव, सुमित सिंह, मुनेशचंद्र, असित यादव, प्रीति यादव, अलका यादव, बसंत दुबे, अंतिमा कुमारी, करहल में अध्यक्ष विनय प्रताप यादव, सचिब चंद्रकेतु ने धरना दिया। घिरोर तहसील में लेखपाल जगत सिंह वर्मा, पंकज, दयाराम, गौरव, चांदनी कौशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed