फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady teacher and school girl parents create ruckus at the school in agra

Agra News: महिला टीचर ने किया फेसबुक लाइव, छात्रा पर पड़ गया भारी, स्कूल में हंगामा

Tue, 13 Sep 2022 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 11:22 AM IST
सार

परिजन का आरोप है कि महिला टीचर ने फेसबुक पर लाइव के दौरान छात्रा के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं,  जिसका ऑडियो फेसबुक पर वायरल हो गया। शिकायत पर महिला टीचर झगड़ने लगी। 

विज्ञापन
lady teacher and school girl parents create ruckus at the school in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के जगदीश पुरा स्थित कंपोजिट विद्यालय की एक सहायक शिक्षिका का सोशल मीडिया प्रेम छात्रा पर भारी पड़ गया। फेसबुक पर लाइव के दौरान छात्रा के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिसका ऑडियो फेसबुक पर वायरल हो गया। परिजन ने स्कूल में शिकायत की मगर कोई नतीजा नहीं निकला। इसे लेकर स्कूल में शिक्षिका और परिजन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने मामला शांत कराया। मामले की तहरीर थाना जगदीशपुरा में गई है।

विज्ञापन

छात्रा के परिजन ने बुला ली पुलिस 

छात्रा के परिजन ने बताया कि सोमवार को छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे तो फेसबुक लाइव करने वाली सहायक शिक्षिका से बात की तो वह भड़क गई। आरोप प्रत्यारोप लगाने लगी। इसके बाद परिजन ने पुलिस को स्कूल में बुला लिया। आरोप है कि पुलिस के आने पर भी शिक्षिका खुद को निर्दोष बताती रही। छात्रों के परिजन ने शिक्षिका के खिलाफ थाना जगदीश पुरा में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

टीचर ने प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप

आरोपी शिक्षिका कहना है कि वह स्कूल की प्रधानाचार्य की वजह से हर समय फेसबुक पर लाइव रहती है। उनसे मुझे खतरा और वह मुझे मारने की धमकी दे चुकी हैं। इसके साथ स्कूल हर गतविधि पर सभी की नजर रहे इसके लिए भी फेसबुक पर लाइव रहती हूं। प्रधानाध्यापिका का कहना है कि उक्त शिक्षिका पूरा दिन फेसबुक पर रहती हैं। वह बच्चों को भी नहीं पढ़ाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed