फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lack of efficiency found in the staff in the care of newborn babies in the hospital

Agra News: अस्पताल में नवजात बच्चों की देखभाल में स्टाफ में दक्षता की कमी मिली

Mon, 19 Jan 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Lack of efficiency found in the staff in the care of newborn babies in the hospital
बाह सीएचसी पर निरीक्षण करती हुई नीति आयाेग की टीम
बाह। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह का रविवार को नीति आयोग की टीम ने निरीक्षण किया। बाल रोग, अस्थि रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं एनस्थेटिक की नियुक्ति न होने से मरीजों को 80 किमी दूर जिला मुख्यालय तक जाने की स्थिति मरीज और तीमारदारों से बात करने पर सामने आई। टीम को नवजात बच्चों की देखभाल में स्टाफ में दक्षता की कमी भी मिली।
विज्ञापन




टीम ने न्यू बोर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) के निरीक्षण में नवजात शिशु के जन्म के बाद तत्काल देखभाल, कम वजन के शिशुओं को थर्मल सपोर्ट (रेडिएंट वार्मर), फोटोथेरेपी, फीडिंग सहायता एवं नवजात को सांस लेने में गंभीर दिक्कत जैसे आपातकालीन प्रबंधन को स्टाफ से अपने सामने कराकर देखा। इस दौरान स्टाफ की कम दक्षता एवं हड़बड़ी दिखाई दी। नीति आयोग की टीम के सदस्य एके राठौर ने बताया कि टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. उपेंद्र कुमार को एनबीएसयू के स्टाफ को मोटिवेट किए जाने एवं उनकी दक्षता बढ़ाए जाने के लिए जिलास्तर से प्रयास किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे मरीजों को सीएचसी पर ही विशेषज्ञ की सेवाएं मिल सकें और रेफरल पर अंकुश लग सके। टीम ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया। एक्सपायरी डेट की दवाओं के प्रबंधन को देखा, फार्मासिस्ट से पूछताछ की। एक्सरे यूनिट का निरीक्षण किया। प्रतिदिन 40 एक्सरे के औसत से लेकर लैब में रक्त की जांच और सफाई को लेकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। आकस्मिक सुविधाओं की पड़ताल की। मरीज और तीमारदारों से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान टीम ने माना कि संसाधन हैं, लेकिन मैन पॉवर की कमी है। जिसे दूर किए जाने का प्रयास होगा। अल्ट्रासाउंड को लेकर उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक को प्रशिक्षण दिलाया गया है। जल्द ही सेवाएं मिलने लगेंगी। टीम ने इससे पहले फरैरा, पुरा कनेरा, भदरौली के जन आरोग्य मंदिर एवं होलीपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. जेआर गौतम, फार्मासिस्ट संजय बघेल, रवी प्रकाश, सौरभ बघेल, अजय कुमार, मयंक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed