{"_id":"5e4835488ebc3ee5f35a8b93","slug":"kurki-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4296729161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदारों ने खोद ली कुर्क की गई आलू की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदारों ने खोद ली कुर्क की गई आलू की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। ग्रामसभा अहिरवा में एसडीएम द्वारा कुर्क की गई आलू की 20 बीघा फसल रसूखदारों ने खोद ली है। आलू की कीमत करीब चार लाख रुपये मानी जा रही है। क्षेत्रीय लेखपाल ने आरोपियों द्वारा आलू की फसल खोदने की संभावना की शिकायत एसडीएम और तहसीलदार से पहले ही की थी।
प्रशासन द्वारा कुर्क की गई फसल में से शनिवार को करीब 20 बीघा आलू की फसल को रसूखदारों ने मजदूर लगाकर प्रशासन को चुनौती देते हुए जबरन खोद खेत से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रख लिया। बताते हैं कि प्रशासन द्वारा कुर्क की गई फसल को जबरन खोदने के सबंध में क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो ने संयुक्त रिपोर्ट एसडीएम को दी थी। क्षेत्रीय लेखपाल ने एसडीएम को पूरे मामले की रिपोर्ट दी है। चार जनवरी को तत्कालीन एसडीएम पीसी आर्य द्वारा कानूनगो वीरपाल सिंह की रिपोर्ट पर करीब 26 बीघा जमीन जो भू अभिलेखों में ऊसर, बंजर और तालाब के नाम अंकित है उस पर कुछ लोगों ने जबरन बोई गई आलू की फसल की कुर्क करा लिया था। पूर्व में कुर्क की गई करीब छह बीघा आलू की फसल को कुछ लोगों ने चोरी छिपे खोद भी लिया था। जिसे पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर कब्जे में लेकर नीलामा कराया था।
इन लोगों पर फसल खोदने का लगा आरोप
कानूनगो वीरपाल सिंह ने बताया भसुआहार निवासी चिंतामणि, सतेंद्र, जितेंद्र, प्रेमचंद्र, सुधाकर, श्रीराम ने शनिवार की सुबह पांच बजे मजदूरों के साथ कुर्क की जा चुकी आलू की फसल खोद ली है। इसकी जानकारी एसडीएम सहित उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
कुर्क की गई आलू की फसल को कुछ लोगों द्वारा खोदे जाने की शिकायत मिली है। तहसीलदार कमल कुमार सिंह को मौके पर जाकर जानकारी जुटाकर रिपोर्ट देने को कहा है। तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद ही फसल खोदने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
सुधीर कुमार, एसडीएम