{"_id":"64fad5a3f62944ea68010a4c","slug":"krishna-janmashtami-mathura-2023-lord-krishna-birth-celebrations-in-nandgaon-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव की धूम: मथुरा में लल्ला के स्वागत में गूंज रहे गीत, चांदी के जेवरों की हुई वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी के बाद नंदोत्सव की धूम: मथुरा में लल्ला के स्वागत में गूंज रहे गीत, चांदी के जेवरों की हुई वर्षा
Fri, 08 Sep 2023 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:34 PM IST
सार
जन्माष्टमी के बाद हर ओर 'नंद घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..' की गूंज रही। हर कोई नंदभवन की ओर खिंचा आ जा रहा है। नंदोत्सव का यह उल्लास नंदगांव के साथ गोकुल/महावन में भी नजर आया।
विज्ञापन
नन्दोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण का जन्म होते समूचा ब्रज भक्तिमय हो गया है। मथुरा शहर, गोकुल, वृंदावन के मंदिरों और घर-घर में शुक्रवार से ही नंदोत्सव की धूम है। कहीं लल्ला के स्वागत में गीत गाए जा रहे हैं तो कहीं छीछी का प्रसाद लुटाया जा रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु आस्था के इस समुद्र में डुबकी लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे हुई मंगला आरती, वर्ष में एक बार होते हैं अलौकिक दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाली गई शोभायात्रा
गोकुल में नंद किला नंद बाबा के मंदिर से ठाकुरजी पालकी में सवार होकर भक्तगणों के साथ में शोभायात्रा निकाली गई। गोकुल के विभिन्न बाजारों में होते हुए शोभायात्रा नंद चौक स्थित रास चबूतरा पहुंची। यहां श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया गया। इसके बाद गाय के दूध की दही में केसर व हल्दी मिश्रित कर सभी श्रद्धालुओं पर छिड़काव किया गया। ब्रजवासी इसको ही लाला की छीछी भी कहते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2023: बांकेबिहारी मंदिर में रात 1.55 बजे हुई मंगला आरती, वर्ष में एक बार होते हैं अलौकिक दर्शन
विज्ञापन
चांदी के जेवरों की वर्षा
इसके बाद द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा वस्त्र, फल, मिठाई, मेवा, रुपए, पैसा, श्रृंगार सामग्री, मोती और चांदी के जेवरों की वर्षा की गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पारंपरिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते खुशी मना रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं पर उपहारों और भगवत-प्रसाद की शुक्रवार सुबह वर्षा की गई।ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2023: प्रगटे कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई...; बजे ढोल-नगाड़े और गूंज उठे घंटे घड़ियाल
बांके बिहारी मंदिर में भी मनोहर दृश्य
बांके बिहारी मंदिर में भी ऐसा ही मनोहर दृश्य देखने को मिला। नंदोत्सव के दौरान बधाई गायन और भजन शुरू हो गए हैं। भजन गायकों और भक्तों की टोली अपने आराध्य के अवतरण की प्रसन्नता में भाव-विभोर है और सड़कों पर राधे-कृष्णा का जप करते हुए भ्रमणशील है।ये भी पढ़ें - Mathura Krishna Janmashtami 2023: ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन; गूंजे जयकारे