फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami 2023 Celebration At janmabhoomi Mathura

Krishna Janmashtami 2023: प्रगटे कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई...;  बजे ढोल-नगाड़े और गूंज उठे घंटे घड़ियाल

Fri, 08 Sep 2023 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 10:10 AM IST
सार

Krishna Janmashtami 2023: रात 12 बजते ही ढोल-नगाड़े और घंटे घड़ियाल गूंज से भागवत भवन गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन
Janmashtami 2023 Celebration At janmabhoomi Mathura
पंचामृत से अभिषेक किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत घड़ी का इंतजार कर रहे भक्तों में उस वक्त उल्लास छा गया जब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रात 12 बजते ही ढोल-नगाड़े और घंटे घड़ियाल गूंज उठे। झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि की बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। हर जुबां पर राधे-कृष्ण, राधे-राधे के बोल थे। उधर, गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला...और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। आराध्य बाल गोपाल के दर्शन कर भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में महंत नृत्य गोपालदास महाराज सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने/चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय की प्रतिमा में हरिद्वार के गंगाजल सहित पंचामृत को भरकर लल्ला का आभिषेक किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

अजन्मे के जन्म के साक्षी बनने के लिए सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास देश-विदेश से लाखों भक्त पहुंच गए। भक्तों में कान्हा के दर्शन का उत्साह देखते ही बन रहा था। रात 12 बजने को हुए तो जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्री कृष्ण के श्रीविग्रह को श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने सवा मन दूध, दही, शहद, घी, बूरा आदि दिव्य औषधियों से बनाए पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान गुलाब और चमेली-बेला के पुष्पों की वर्षा होने लगी और यह क्रम अनवरत चलता रहा। भक्त हरिबोल-राधे कृष्ण के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे। भागवत भवन में विराजमान श्रीराधाकृष्ण की मनोहारी छवि की आभा देखते ही बन रही थी। दर्शन का यह दौर 1.30 बजे तक ऐसे ही चलता रहा।

गोपालदास महाराज अस्वस्थ, देरी से हुआ आभिषेक

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज के अस्वस्थ होने के चलते उनको भागवत भवन में व्हीलचेयर पर लाया गया। इसके बाद उनके लिए सोफा लगाया गया, जिस पर बैठकर उन्होंने आभिषेक किया। उनके अस्वस्थ होने के कारण करीब 10 मिनट की देरी से लल्ला का आभिषेक शुरू हो सका।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed