Mathura Krishna Janmashtami 2023: ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन; गूंजे जयकारे
{"_id":"64f93126c7333efc4606d803","slug":"shri-krishna-janmashtami-festival-live-from-mathura-vrindavan-2023-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura Krishna Janmashtami 2023: ब्रज में जन्मे कन्हैया, बाल स्वरूप के हुए दर्शन; गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:22 AM IST
Krishna Janmashtami Puja Mathura: रात 12 बजने को हुए तो जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्रीकृष्ण के श्रीविग्रह को श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने सवा मन दूध, दही, शहद, घी, बूरा आदि दिव्य औषधियों से बनाए पंचामृत से अभिषेक किया।
विज्ञापन
लाइव अपडेट
12:31 AM, 08-Sep-2023
अजन्मे के जन्म के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
अजन्मे के जन्म के साक्षी बनने के लिए सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उसके आसपास देश-विदेश से लाखों भक्त पहुंच गए। भक्तों में कान्हा के दर्शन का उत्साह देखते ही बन रहा था। रात 12 बजने को हुए तो जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्री कृष्ण के श्रीविग्रह को श्रीराधाकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष लाया गया। यहां रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महाराज ने सवा मन दूध, दही, शहद, घी, बूरा आदि दिव्य औषधियों से बनाए पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान गुलाब और चमेली-बेला के पुष्पों की वर्षा होने लगी और यह क्रम अनवरत चलता रहा। भक्त हरिबोल-राधे कृष्ण के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर भाव विभोर हो रहे थे।
12:30 AM, 08-Sep-2023
कृष्णमयी हुआ माहौल
उधर, गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला...और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। आराध्य बाल गोपाल के दर्शन कर भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में महंत नृत्य गोपालदास महाराज सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया, सचिव कपिल शर्मा और सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने/चांदी से निर्मित 100 किग्रा की कामधेनु गाय की प्रतिमा में हरिद्वार के गंगाजल सहित पंचामृत को भरकर लल्ला का आभिषेक किया।
12:28 AM, 08-Sep-2023
प्रगटे कन्हाई, गोकुल में बाजत बधाई...
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अद्भुत घड़ी का इंतजार कर रहे भक्तों में उस वक्त उल्लास छा गया जब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रात 12 बजते ही ढोल-नगाड़े और घंटे घड़ियाल गूंज उठे। झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि की बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। हर जुबां पर राधे-कृष्ण, राधे-राधे के बोल थे।
विज्ञापन
12:03 AM, 08-Sep-2023
कान्हा के जन्म के साथ बज उठे घंटे-घड़ियाल, कृष्णमय हुआ वातावरण
जैसे ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तो मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज उठे और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल आदि जयकारों से वातावरण कृष्णमय हो गया।
11:46 PM, 07-Sep-2023
कान्हा के जन्म का काउंट डाउन शुरू, भक्तों में छाया उल्लास
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने के लिए आए लाखों श्रद्धालुओं के दिल की धड़कनें तेज हो गईं हैं। क्योंकि कान्हा के जन्म का काउंट डाउन शुरू हो गया है। कुछ ही देर में कान्हा का जन्म होगा। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन करेंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
10:40 PM, 07-Sep-2023
लल्ला के जन्म का इंतजार, जन्मस्थान संस्थान के बाहर लाखों श्रद्धालुओं का डेरा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने को आए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जन्मस्थान के आसपास डेरा जमा लिया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। जन्मस्थान को जाने वाले रास्तों पर खेल खिलौने बेचने वालों की दुकान लगी हुई हैं। भीड़ का आलम इतना अधिक है कि श्री कृष्ण जन्मस्थान संस्थान के बाहर बिछाई गई लाल रंग की कालीन पर श्रद्धालु लल्ला के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
09:27 PM, 07-Sep-2023
मथुरा आए नृत्य गोपालदास महाराज, बोले- रामलला का संघर्ष पूरा, अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी
अयोध्या में रामलला को उनका जन्म स्थान दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास महाराज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आए। उन्होंने कहा कि रामलला का संघर्ष पूरा हो गया। अब श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बारी है। जीवन में यही दो लक्ष्य निर्धारित किए थे। एक पूरा हो गया और दूसरा पूरा होने की कगार पर है।
09:18 PM, 07-Sep-2023
कृष्ण जन्मभूमि पर लगी दो किमी लंबी कतार
अजन्मे के जन्म को लेकर श्रद्धालु खासे उत्साहित हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किसी भी द्वार पर पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। आलम ये है कि प्रवेश द्वार से करीब दो किमी लंबी लाइन बाहर लगी हुई है। भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए लालायित नजर आ रहे हैं।
08:49 PM, 07-Sep-2023
वृंदावन आए सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन आए सांसद मनोज तिवारी
दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित राधाकिशोरी धाम आश्रम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए। आश्रम में महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और मंच पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाए।
07:54 PM, 07-Sep-2023
कृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों का रैला
जैसे ही घड़ी की सुइयां रात 12 बजे के आंकड़े को छुएंगीं घंटे-घड़ियाल और शंख ध्वनि से ब्रज के मंदिर गूंज उठेंगे। भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जन्म के बाद अभिषेक होगा। कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया है। पूरा मंदिर परिसर कान्हा के जयकारों गूंज रहा है।
07:20 PM, 07-Sep-2023
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुआ सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं।
07:01 PM, 07-Sep-2023
अजन्मे के जन्म के लिए अब कुछ घंटों का इंतजार
अजन्मे के जन्म के लिए अब कुछ घंटों का ही इंतजार है। उससे पहले जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। रात की बदरी छाते ही जन्मभूमि रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठी है।
06:40 PM, 07-Sep-2023
कान्हा के जन्म की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मथुरा में जगह-जगज सजाई गईं झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। जन्मभूमि के द्वार के सामने भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी हुई है।
06:18 PM, 07-Sep-2023
बढ़ती जा रही भक्तों की संख्या
जैसे-जैसे श्रीकृष्ण के जन्म की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे कान्हा की नगरी में भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। शाम पांच बजे तक करीब 15 लाख लोग मथुरा-वृंदावन में दर्शन को पहुंच चुका है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मुस्तैद है।
05:32 PM, 07-Sep-2023
मथुरा-वृंदावन में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है। अधिकारी खुद मंदिर-मंदिर जाकर जायजा ले रहे हैं। उप्र के प्रमुख सचिव और डीजीपी सीधी निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों से हर एक घंटे की रिपोर्ट ली जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।