{"_id":"62d99b86772de1179607426a","slug":"kotwali-police-arrested-rewarded-criminals-mainpuri-news-agr540945010","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने इनामी अपराधी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने इनामी अपराधी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तारी किया। दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एक पॉक्सो एक्ट के मामले में दो वर्ष से वांछित चल रहा था। दूसरा शातिर वाहन चोर है।
एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कांशीराम कालोनी नगला कीरत निवासी कुलदीप के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने चौकी इंचार्ज विपिन तोमर व टीम के साथ कुलदीप को लोहिया पार्क के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
बृहस्पतिवार को ही इंस्पेक्टर ने आगरा गेट चौकी इंचार्ज अमित सिंह के साथ ज्योति तिराहा के पास एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अपना नाम सुनील दिवाकर निवासी गांव कैरावली थाना करहल बताया। शातिर चोर कोतवाली में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था।