फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know doctor advice if fever comes after body and eye pain

Agra News: शरीर और आंख में दर्द के बाद बुखार की दस्तक, इसे कैसे करें ठीक; जानें डॉक्टर की सलाह

Thu, 17 Aug 2023 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

यदि आपको भी शरीर और आंख में दर्द के बाद बुखार रहा है तो यह खबर आपे लिए है। इसे कैसे ठीक कर सकते हैं इसके लिए आगे पढ़ें और जानें डॉक्टर की सलाह...

विज्ञापन
Know doctor advice if fever comes after body and eye pain
वायरल फीवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों वायरल फीवर तेजी से फाल रहा है। इसके अलावा सिर-मांसपेशियों में दर्द और थकावट महसूस होने के बाद भी लोगों को बुखार आ रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 25-30 फीसदी मरीजों ने ये परेशानी बताई है। ऐसे लक्षण महसूस होने पर चिकित्सक पैरासिटामोल लेने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि औसतन रोजाना 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसमें वायरल फीवर के करीब 25-30 फीसदी हैं। उन्होंने बताया कि बुखार से पहले सिर-आंख व मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी भी महसूस हो रही थी। ऐसी स्थिति में मरीज पैरासिटामोल की टैबलेट ले सकते हैं। इससे आराम न मिलने और तेज बुखार आने पर चिकित्सक को दिखाएं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विभाग के डॉ. शिवप्रताप सिंह ने बताया कि 30-35 बच्चों में बुखार, पेट दर्द और पीलिया की समस्या है। इलाज में देरी होने पर 3-5 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। बच्चों को बुखार आने पर डॉक्टर के परामर्श पर ही दवाएं दें।

बार-बार रुमाल से पोंछने पर आंखों में बना घाव: डॉ. अनु जैन

एसएन के नेत्र रोग विभाग की डॉ. अनु जैन ने बताया कि आई फ्लू के मामले कम होने लगे हैं। फ्लू एक ही तरह का है, लेकिन उसकी गंभीरता अलग-अलग है। अभी ओपीडी में आई फ्लू के 5-8 मरीज ऐसे भी आ रहे हैं, जिनकी पुतली पर जख्म मिल रहा है। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: यदि आपने भी नहीं चुकाया बकाया तो कार्रवाई को रहें तैयार, इन 14 योजनाओं में निरस्त होंगे आवंटन

 

पूछताछ में मरीजों ने रुमाल से बार-बार आंख को पोंछना और मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टरी परामर्श के ड्रॉप खरीदकर आंखों में डालने की बात बताई। कई की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण भी मर्ज बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों की फ्लू ठीक होने में 3 से 5 दिन अतिरिक्त लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed