फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP Workers welcomed Deputy CM Keshav Prasad Maurya who reached Mathura

मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

Thu, 17 Aug 2023 11:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 11:39 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मथुरा पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन
BJP Workers welcomed Deputy CM Keshav Prasad Maurya who reached Mathura
मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। यहां महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश और जिलाधिकारी पुलकित खरे ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम महावन के स्थित कार्ष्णि आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरु पीठाधीश्वर गुरु कार्ष्णि शरणानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया। यहां गुरु महाराज से चर्चा की। गुरु का आशीर्वाद लेने डिप्टी सीएम को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रमणरेती आश्रम आना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से नहीं आ सके थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध निर्माण का मामला: पैरवी करने नहीं पहुंचे पक्ष, अब पांच दिन बाद फिर होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP Workers welcomed Deputy CM Keshav Prasad Maurya who reached Mathura
डिप्टी सीएम महावन के स्थित कार्ष्णि आश्रम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व हुए वृंदावन हादसे के बाद वह यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच कराई जा रही है। इसमें कौन दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि अगली 23 तारीख को वह दोबारा मथुरा आ रहे हैं। तब इस विषय पर विस्तृत चर्चा होगी। कुछ समय रुकने के बाद वह आश्रम से सीधे हेलीपैड के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed