फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional Commissioner reviewed schemes and revenue collection of Agra Development Authority in Agra

Agra News: यदि आपने भी नहीं चुकाया बकाया तो कार्रवाई को रहें तैयार, इन 14 योजनाओं में निरस्त होंगे आवंटन

Thu, 17 Aug 2023 11:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Aug 2023 11:27 AM IST
सार

आगरा में यदि आपने भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर बकाया नहीं चुकाया है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।इन 14 योजनाओं में आवंटन निरस्त करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Divisional Commissioner reviewed schemes and revenue collection of Agra Development Authority in Agra
आगरा मंडलायुक्त कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर आगरा विकास प्राधिकरण की योजनाओं व राजस्व वसूली की समीक्षा की। 14 योजनाओं में बकाया नहीं चुकाने वाले बकायेदारों के आवंटन निरस्त करने के निर्देश उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को दिए।

विज्ञापन


एडीए की शास्त्रीपुरम, ताजनगरी फेज-1 व 2, कालिंदी विहार, जवाहरपुरम, शहीद नगर सहित 14 योजनाओं में 500 से अधिक आवंटियों पर 10 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। बकायेदारों ने न एडीए को बकाया चुकाया और न ही रजिस्ट्री कराई। इनमें प्लॉट, भवन व व्यावसायिक संपत्तियां हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: घर से कोचिंग को निकला कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता, आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन्होंने नोटिस के बावजूद बकाया नहीं चुकाया उनके आवंटन निरस्त करें। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि 25 बड़े बकायेदार चिह्नित कर लिए हैं। जिनके आवंटन पहले चरण में निरस्त होंगे। 500 से अधिक बकायेदारों को नोटिस जारी किए हैं।

यह भी पढ़ेंः- आगरा नगर निगम: मनमाने तरीके से चेक बना रहा लेखा विभाग का क्लर्क, मेयर ने लिखा पत्र- इसे हटाकर करें कार्रवाई
 

मंडलायुक्त ने इनर रिंग रोड, सेल्फी पॉइंट, चौपाटी, जोनल पार्क, जूता प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण केंद्र शू प्लाजा की भी समीक्षा की। शू प्लाजा को शुरू कराने के लिए प्रमुख सचिव से वर्चुअल वार्ता कर एमएसएमई को जोड़ने के निर्देश दिए। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कहा। इनर रिंग रोड व ईस्ट गेट व साउथ गेट पर नए मॉडल के शेड बनाने, फुलवारी लगाने व सेल्फी पॉइंट बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: इनर रिंग रोड के किनारे 140 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
 

शहीद स्मारक में होगा लेजर शो

संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक को आकर्षक बनाने के लिए एडीए लेजर लाइट व शो शुरू करेगा। मंडलायुक्त ने इस संबंध में उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ से कार्ययोजना मांगी है। स्मारक में बच्चों के लिए पार्क बनाने व बेंच लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed