फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kishni's Gama Devi temple is 200 years old

Agra News: 200 साल पुराना है किशनी का गमा देवी मंदिर

Mon, 15 Apr 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kishni's Gama Devi temple is 200 years old
200 साल पुराना है किशनी का गमा देवी मंदिर
विज्ञापन

- किशनी नगर की स्थापना के समय ही मंदिर की हुई थी स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। नगर में स्थित गमा देवी मंदिर 200 साल से भी अधिक पुराना है। बुजुर्ग बताते हैं कि किशनी कस्बा की स्थापना के समय गमा देवी की मूर्ति मंदिर में स्थापित की गई थीं। किशनावट देव की स्थापना भी उसी समय हुई थी। ये स्थापना किशनी के आनरेरी मजिस्ट्रेट राय बहादुर कुंवर छेदा सिंह द्वारा करवाई गई थी।
कस्बा निवासी नरेश चंद्र तिवारी बताते हैं कि उनके पिता स्वर्गीय मातादीन तिवारी जो अंग्रेजी शासन में कुल पुरोहित थे उन्होंने बताया था कि कस्बा स्थित गमा देवी मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। अंग्रेजी हुकूमत में लगभग 200 साल पहले आनरेरी मजिस्ट्रेट राय बहादुर कुंवर छेदा सिंह द्वारा मंदिर की स्थापना कस्बा की स्थापना के साथ कराई थी।
विज्ञापन

मंदिर में वर्ष भर भक्त पूजा पाठ के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र में यहां विशेष भीड़ रहती है। यहां महाआरती का आयोजन सुबह शाम किया जाता है। भक्त अपनी मन्नते भी मांगते है और उनकी मन्नत पूरी होने पर इसी मंदिर पर नेता चढ़ाते है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार युवाओं ने कई वर्षों तक चली महाआरती के बाद करवाया था। वर्तमान में पुजारी अशोकानंद महाराज मंदिर की देखभाल कर रहे हैं। उनके अनुसार मंदिर लगभग 200 साल पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed