{"_id":"6993ef84eb79b4a03a0a4174","slug":"kidney-transplant-services-to-begin-at-sn-medical-college-agra-in-march-with-sgpgi-experts-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में पहली बार होगी किडनी ट्रांसप्लांट, मार्च से एसएन में होंगे ऑपरेशन; SGPGI के डॉक्टर करेंगे सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में पहली बार होगी किडनी ट्रांसप्लांट, मार्च से एसएन में होंगे ऑपरेशन; SGPGI के डॉक्टर करेंगे सर्जरी
Tue, 17 Feb 2026 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 10:03 AM IST
सार
एसएन कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बनी किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट में मार्च में ऑपरेशन होंगे। यहां एसजीपीजीआई के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट करेंगे।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए तैयार ऑपरेशन थिएटर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगी। मरीज और किडनी दाता की जांचें भी पूरी हो गई हैं। ये सर्जरी एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञ करेंगे। 25 मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ऑपरेशन करने लगेंगे। अभी 10 मरीजों का पंजीकरण करने के बाद इनकी जांच पूरी हो गई है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के किडनी रोग विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट (केटीयू) बनी है। इसमें मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बन गए हैं। मशीन भी स्थापित कर दी गई है। किडनी रोग विशेषज्ञ और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण प्राप्त हो गया है। अब एनेस्थेटिस्ट को प्रशिक्षण के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा जा रहा है। वहीं के चिकित्सकों की निगरानी में ही शुरू के 25 मरीजों के किडनी ट्रांसप्लांट होंगे। इसके बाद एसएन की टीम ऑपरेशन करने लगेगी। एसजीपीजीआई के विशेषज्ञों से समय मिल गया है। मार्च के पहले सप्ताह में वे सर्जरी करने आएंगे। तिथि जल्द तय हो जाएगी।
मार्च से नए पंजीकरण
किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट के नोडल अधिकारी डॉ. अपूर्व जैन ने बताया के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10 मरीजों का पंजीकरण हो गया है। इनमें से दो मरीज और किडनी दाताओं की जांच पूरी हो गई है। आयुष्मान कार्डधारक और राशन कार्डधारकों को निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। अन्य मरीजों के लिए 3.50 लाख रुपये से अधिक का खर्चा आएगा। दो-दो करके मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट कराई जाएगी। इसके बाद मार्च में नए मरीजों का पंजीकरण शुरू करा दिया जाएगा। किडनी ट्रांसप्लांट में करीब 4-5 घंटे का समय लगेगा, इसके बाद मरीज को दो सप्ताह तक भर्ती रखा जाएगा। इसके लिए अलग से विशेष वार्ड भी बन गया है।