फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped three-year-old child found in mathura

मथुरा: अगवा हुआ तीन वर्षीय बच्चा 24 घंटे में सकुशल बरामद, अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं

Sat, 09 May 2020 08:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped three-year-old child found in mathura
मासूम गोलू - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के राया कस्बे से शुक्रवार सुबह लेखपाल के अपहृत तीन वर्षीय मासूम को बदमाश लगभग 15 किलोमीटर दूर राया-सादाबाद रोड पर गांव तंबका के निकट छोड़ गए। शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बालक बरामद कर लिया। पुलिस को अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने में सफलता अभी तक नहीं मिली है। 
विज्ञापन


राया की परशुराम कॉलोनी में लेखपाल राजेंद्र के तीन वर्षीय बेटे युवी उर्फ गोलू का बदमाशों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह घर से बाहर खेल रहा था। बालक के लापता होने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसकी चप्पलों के नीचे 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग लिखी पर्ची मिली। 
विज्ञापन



पर्ची देखकर परिजन सन्न रह गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बालक की खोजबीन में जुट गई। शनिवार सुबह राया-सादाबाद रोड पर गांव तंबका के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के निकट एक बालक रो रहा है। इस पर पीआरबी 112 मौके पर पहुंची गोलू को ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि उन्होंने राया के सारे रास्ते बंद कर दिए थे। इससे दबाव में बदमाश बालक को छोड़ गए। बालक को लेखपाल के सुपुर्द कर दिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, लेखपाल राजेंद्र ने बेटे की सकुशल बरामदगी पर पुलिस को धन्यवाद दिया है।  
 
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है। बदमाशों ने 20 लाख की फिरौती मांगी थी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed