फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidnapped girl not found after five days

Agra News: पांच दिन बाद अगवा युवती का पता नहीं चला

Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl not found after five days
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव से एक युवती को घर से अगवा करने के मामले में युवती की मां ने गांव के ही तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से युवती को बरामद करने के प्रयास में जुटी है। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव से युवती सात अप्रैल की रात्रि अपने घर में थी। तभी गांव के ही आनंद, सुरजीत, राजेश उसके घर में घुस आए। आरोपी युवती को अगवा कर ले गए। आवाज सुनकर परिजन जाग गए और उन्होंने घर से जाते हुए आरोपियों को पहचान लिया। मां ने युवती के अगवा किए जाने की तहरीर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मां का आरोप है कि आरोपी अब परिजन को धमकी दे रहे हैं। आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उसे जानमाल का खतरा है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद लेकर युवती की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed