फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kept me as his wife for two years on the pretext of marriage

UP: पति को छोड़ प्रेमी को अपनाया...दो साल की प्रेम काहानी में हुई तीसरी एंट्री, हकीकत सुन ठनका पुलिस का माथा

Wed, 27 Nov 2024 01:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 01:42 PM IST
सार

पति का साथ छोड़ महिला ने जिस प्रेमी को अपनाया, वो भी दगाबाज निकला। उसके जीवन में दूसरी महिला की एंट्री हुई तो वो जान का दुश्मन बन गया। पीड़ित महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

 

विज्ञापन
Kept me as his wife for two years on the pretext of marriage
महिला सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। बताया कि एक युवक शादी का झांसा देता रहा और दो साल तक पत्नी बनाकर रखा। अब किसी अन्य महिला से संबंध हो गए और वह उनकी हत्या करवाना चाहता है। पीड़िता ने कहा कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी शादी कस्बा करहल क्षेत्र में हुई थी। किसी बात को लेकर पति से उसका विवाद हो गया था। इस बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उद्दैतपुर निवासी आरोपी ने उसे गुमराह किया। तमाम तरह से लालच देकर उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद लगातार दो सालों तक पत्नी की तरह रखा।
विज्ञापन



अब आरोपी के किसी अन्य महिला के साथ संबंध हो गए हैं। अब वह उसे रास्ते से हटाने की योजना बना रहा है। कभी भी उसकी हत्या करा सकता है। वह कोतवाली में शिकायत लेकर गई लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसका मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed