{"_id":"5fc888ba3b8e5850b87a758a","slug":"kendriya-hindi-sansthan-online-examination-date-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 10 दिसंबर को होंगी केंद्रीय हिंदी संस्थान की परीक्षाएं, कई राज्यों के छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 10 दिसंबर को होंगी केंद्रीय हिंदी संस्थान की परीक्षाएं, कई राज्यों के छात्र होंगे शामिल
Thu, 03 Dec 2020 12:12 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा
- फोटो : Amar Ujala
आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान के स्वदेशी छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से होंगी। पहले परीक्षाएं चार दिसंबर से प्रस्तावित थी, कुछ तकनीकी कारणों से इसे छह दिन टाल दिया गया है। यह परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जानी हैं। इसके लिए बुधवार को संस्थान की ओर से दूसरा मॉक टेस्ट कराया गया।
विज्ञापन
परीक्षा में प्रवीण, निष्णांत और पारंगत तीनों पाठ्यक्रमों के 161 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दूसरे मॉक टेस्ट में 156 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पांच छात्र 28 नवंबर को हुए पहले मॉक टेस्ट में भी अनुपस्थित थे। कुछ छात्रों के साथ नेट कनेक्टिविटी की दिक्कत दूसरे टेस्ट में भी आई। सुबह 11 से दोपहर 12 तक मॉक टेस्ट हुआ। परीक्षा ओएमआर शीट आधारित होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के नाम अपनी सारी जमीन करना चाहती हैं 85 साल की 'अम्मा', भावुक करने वाली है वजह
विज्ञापन
यह परीक्षा 18 दिसंबर को खत्म होगी और 26 दिसंबर तक परिणाम देने की योजना है। संस्थान की निदेशिका प्रोफेसर बीना शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र संस्थान के सेंटरों पर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाना है। इसमें कुछ समय लग रहा है, इससे परीक्षा चार दिसंबर की जगह दस दिसंबर से कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें- World Disabilities Day 2020: विकलांगता नहीं तोड़ सकी हुनरमंदों का हौसला, पढ़ें इनके जज्बे की कहानी
कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा मुख्य परीक्षाएं ऑनलाइन कराई जा रही हैं। यह परीक्षाएं मोबाइल एप के माध्यम से होनी है। परीक्षा में उत्तर पूर्व के आठ राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।