फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kejriwal in jail and Rahul on bail: Brajesh

केजरीवाल जेल में और राहुल बेल पर : ब्रजेश

Mon, 15 Apr 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal in jail and Rahul on bail: Brajesh
कासगंज। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा की सरकार इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन अलग थलग पड़ गया है। देश की जनता भाजपा के साथ है। पीएम मोदी, सीएम योगी पर जनता का भरोसा है। विपक्ष के पास कोई योजना नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी बेल पर हैं और केजरीवाल जेल में हैं।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को तीर्थनगरी सोरोंजी में भाजपा प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह की नामांकन सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह ने देश में राममंदिर के सपने को साकार कराया है। उन्होंने सत्ता में रहते हुए राम मंदिर के लिए अपनी सत्ता छोड़ दी। एटा और कासगंज उनकी कर्मभूमि है। यहां के लोग उन्हें मानते हैं। उन्होंने कहा कि एटा में भाजपा प्रत्याशी के साथ पूरा समर्थन है। उत्तर प्रदेश में होने वाली रिकॉर्ड पांच जीतों में एटा लोकसभा का भी नाम होगा। नामांकन सभा में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने देश की जनता को विकास और सुरक्षा की गारंटी दी है। सरकार की योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश में गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed