फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keeping long nails can cause serious diseases Know what doctors say on this

सेहत की बात: आपको भी है लंबे नाखून रखने का शौक...तो इससे हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Sun, 03 Sep 2023 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अखिलेश कुमार, अमर उजाला, आगरा
अखिलेश कुमार, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 07:03 PM IST
सार

यदि आपको भी लंबे नाखून रखने का शौक है तो जान लें कि इससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आगे पढ़ें और जानें कि डॉक्टर इस पर क्या कहते हैं। 

विज्ञापन
Keeping long nails can cause serious diseases Know what doctors say on this
लंबे नाखून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे और पॉलिश नाखून अच्छे हैं। सुंदर भी। लेकिन क्या आपको ख्याल है...इनमें बीमारियां भी रहती हैं। ये आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। नाखूनों और बीमारियों के बाबत शोध के मुताबिक इनमें 32 से ज्यादा बैक्टीरिया और 28 से ज्यादा फंगस प्रजातियों की रिहाइश होती है। एक अनुमान के मुताबिक लंबे नाखून रखने वाली महिलाओं और युवतियों में से पांच से सात फीसदी इस शौक की वजह से रोगों की चपेट में आती हैं।

विज्ञापन


लंबे नाखूनों की साफ सफाई में कोताही से इनमें पिनवॉर्म पनपने लगते हैं। यह सफेद, पतले कीड़े हैं। खाने के दौरान पेट में पहुंच जाते हैं। यह कोलोन और रेक्टम को संक्रमित करते हैं। समय पर इलाज न मिलने से यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। लंबे नाखूनों में गंदगी से बैक्टीरिया भी समस्या बनते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रोगी की चिंता इलाज क्या करें: निजी पैथोलॉजी की जांच में निकला मलेरिया, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सब ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से उल्टी और दस्त की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ये शौक परिजन के लिए भी मुसीबत साबित हो सकता है। खाना बनाने के दौरान नाखूनों की गंदगी से परिवार के लोग भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। गर्भ के दौरान शिशु की सेहत को भी नुकसान हो सकता है।

महंगा है तो क्या हुआ, शौक तो शौक है

लंबे नाखूनों का रखरखाव और इन्हें खूबसूरत बनाए रखना आसान नहीं है। यह खासा महंगा शौक है। पॉर्लर में उपचार की कीमत 800 से 2500 रुपये है। पॉर्लर की श्रेणी के मुताबिक यह रकम कम या ज्यादा भी हो सकती है। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार

नाखूनों और त्वचा को बेहतर और स्वस्थ रखने के लिए यह प्रक्रिया हर दो से तीन सप्ताह में करवानी पड़ती है। अगर कुल खर्च जोड़ लिया जाय तो हाथों और पैर के नाखूनों पर प्रति माह तकरीबन दो हजार रुपये का खर्चा है। खंदारी की तान्या कहती हैं कि महंगा है तो क्या...शौक तो शौक है।

विशेषज्ञ कहते हैं ... मुश्किल से बचने के लिए सतर्क रहें

विशेषज्ञों का कहना है कि बीमारियों से बचना है तो लापरवाही न बरतें। मॉइस्चराइज करना न भूलें। खाना खाते या बनाते वक्त नेल पेंट हटा दें। सस्ती पॉलिश से पूरी तरह बचें। रोजाना नाखूनों को साफ करें। वक्त पर ट्रिम करती रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed