{"_id":"64f47d999c83c15e91095dd7","slug":"seeing-sister-in-law-alone-at-home-brother-in-law-molested-her-in-mainpuri-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: घर में भाभी को अकेला देख मचला देवर का दिल...पकड़कर करने लगा गंदी हरकतें, आगे जो हुआ कर देगा शर्मसार
Sun, 03 Sep 2023 06:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:05 PM IST
सार
मैनपुरी में घर में भाभी को अकेला देख देवर का दिल मचल गया। वह भाभी को पकड़कर गंदी हरकतें करने लगा। आगे जो हुआ उसे सुनकर आप शर्मसार हो जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को देवर ने भाभी को घर में अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उस समय भाई खेत गया हुआ था। भाभी चीखी तो आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना की कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक महिला 31 अगस्त की शाम घर में अकेली थी। पति खेत गया हुआ था। तभी गांव में रहने वाला रिश्ते का देवर घर आया। वह महिला को अकेला देखकर उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- गजब की धोखाधड़ी: फ्लैट मौजूद ही नहीं...आगरा के बिल्डर ने 23 लाख में दंपती को थ्री बीएचके की कर दी रजिस्ट्री
विज्ञापन
बचाव में महिला तेजी से चीखी। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता ने पति के घर आने के बाद आरोपी की हरकत बताई। इस पर पति आरोपी के घर शिकायत करने के लिए गया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अब पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।