फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep fasting lawfully today, take a bath tomorrow, it will rain grace

आज विधिविधानपूर्वक रखें व्रत, कल करें स्नान, बरसेगी कृपा

Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Keep fasting lawfully today, take a bath tomorrow, it will rain grace
कासगंज सोरोंजी के मार्गशीर्ष मेला में लुत्फ उठाते लोग - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। मार्गशीर्ष (अगहन) माह की पूर्णिमा इस वर्ष दो दिन रहेगी। पूर्णिमा की तिथि और समय को लेकर ज्योतिषाचार्य ने भ्रम दूर किया है। 18 दिसंबर को सूर्योदय के साथ ही 19 दिसंबर सुबह तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। ज्योतिषाचार्यों का सुझाव है कि 18 दिसंबर को व्रत की पूर्णिमा है इसलिए विधि विधानपूर्वक व्रत रखें और 19 दिसंबर को गंगास्नान कर पुण्य कमाएं।
विज्ञापन

पूर्णिमा की तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के पूजन का विशेष विधान है। मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने और सत्यनरायन रूप का पूजन करने से प्रभु की कृपा बरसती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा इस वर्ष की आखिरी पूर्णिमा है। इस दिन अत्यंत शुभ साध्य योग्य भी बन रहा है।
विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि को लेकर कई दिनों से श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन यह भ्रम ज्योतिषाचार्य ने दूर किया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिस दिन पूरे दिन पूर्णिमा होती है वह व्रत की पूर्णिमा कहलाती है। इस दिन व्रत रखने से कई गुना पुण्य लाभ प्राप्त होता है और जिस दिन आंशिक पूर्णिमा होती है, उस दिन गंगास्नान का विधान रहता है। इस बार 18 दिसंबर को व्रत की पूर्णिमा है और 19 दिसंबर को गंगास्नान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदी पंचांग के अनुसार 18 दिसंबर को सुबह 7:24 मिनट पर सूर्योदय के साथ ही शनिवार को पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी और 19 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे तक पूर्णिमा रहेगी।
क्या बोले ज्योतिषाचार्य
सोरोंजी के ज्योतिषाचार्य राहुल वशिष्ठ ने बताया कि शनि और पूर्णिमा का विशेष संयोग 18 दिसंबर को बन रहा है। इस दिन सामान्य रूप से व्रत रहें और पूजा-अर्चना करें। 19 दिसंबर को गंगास्नान कर दान पुण्य करें। उन्होंने बताया कि पूरे दिन पूर्णिमा तिथि होने पर व्रत की पूर्णिमा रहती है और जिस दिन आंशिक समय में पूर्णिमा होती है वह दान पुण्य और स्नान के लिए शुभ मानी जाती है।

तीर्थनगरी में पूर्णिमा को लेकर तैयारियां
तीर्थनगरी में इन दिनों मेला मार्गशीर्ष चल रहा है। मेले में पहुंचने वाले तमाम लोग गंगास्नान भी कर रहे हैं। ऐसे में पालिका और जिला प्रशासन पूर्णिमा को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि 18 दिसंबर को भी गंगास्नान को श्रद्धालु उमड़ेंगे और 19 दिसंबर को तो मुख्य स्नान है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed