फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Keep a close eye on conversion and the safety of monastery temples

Agra News: ‘धर्मांतरण और मठ मंदिरों की सुरखा पर रखें पैनी नजर’

Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on conversion and the safety of monastery temples
कासगंज। बजरंग दल ब्रज प्रांत की बैठक मंगलवार को शहर के बिलराम गेट स्थित राव महेंद्र मान सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को अपने अपने जिलों में धर्मांतरण एवं मठ एवं मंदिरों की सुरक्षा पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। बजरंग दल ब्रज प्रांत की बैठक में 24 जिलों के दायित्वान पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करने एवं समाधान करने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने अपने-अपने जनपदों में धर्मांतरण एवं मठ मंदिरों की सुरक्षा पर पैनी निगाह रखने एवं शासन-प्रशासन के माध्यम से तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। विहिप प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। विहिप के अंतर्गत बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता देश में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में भी राष्ट्र विरोधी ताकतों के मंसूबे पूरे नहीं होने दे रहे हैं। आज युवा पीढ़ी नशाखोरी की ओर बढ़ रही है। देश के प्रति हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्रीय उत्थान में अमूल्य योगदान देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed