फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasjang news barona relief kit

Agra News: बरौना के 25 प्रभावित परिवारों को सीएम ने सौंपी खाद्य राहत सामग्री की किटें

Mon, 28 Aug 2023 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
kasjang news barona relief kit
कासगंज। बरौना गांव के तटबंध के निकट आयोजित कार्यक्रम में सीएम योग आदित्यनाथ ने बरौना के बाढ़ कटान आपदा से प्रभावित 25 परिवारों को खाद्य सामग्री की किटें प्रदान कीं। इसी के साथ ही सीएम ने पीडि़तों से पूछा कि सामान कैसे ले जाएंगे कोई असुविधा तो नहीं होगी। इसके जवाब में ग्रामीणों ने कहा कि कोई परेशानी नहीं होगी। सीएम ने इन पीडि़त परिवारों से बातचीत भी की।वेद सिंह ने उन्हें कटान की समस्या बताई। इसके अलावा साधना और रूबी ने भी अपनी परेशानियां बताईं। मुख्यमंत्री के राहत सामग्री के पूछने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। सीएम ने इस दौरान जिला प्रशासन से कहा कि प्रभावित परिवारों तक खाद्यान्न की किटें पहुंचाई जाएं, जिससे किसी भी तरह की दिक्कतों का लोगों को सामना न करना पड़े। पीडि़तों के साथ संवेदना के साथ कार्यव्यवहार होना चाहिए। जिले में एक दिन पूर्व ही डीएम हर्षिता माथुर के निर्देश पर खाद्यान्न की किटों का बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरण किया गया था।
विज्ञापन


प्रदेश के 12 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई और 21 जनपदों के 721 गांव बाढ़ प्रभावित : सीएम
कासगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों के 721 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। एक तरफ बाढ़ है तो दूसरी ओर सूखा भी है। यह विचित्र स्थिति पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 12 जनपदों में औसत से अधिक बारिश हुई है। 26 जनपदों में सामान्य बारिश हुई है वहीं 22 जनपदों में औसत से कम बारिश हुई है और 15 जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। सीएम ने प्रदेश में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों को गिनाते हुए कहा कि 1504 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। 2000 मेडिकल टीमें इलाज मुहैया करा रही हैं। 240 नाव से राहत कार्य संचालित हो रहे हैं। 840 पशु चारा शिविर लगाए हैं। 28 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed