फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj riots case report sent to central government

कासगंज हिंसा में कई और पर गिरेगी गाज, केंद्र सरकार को भेजी गई रिपोर्ट

Thu, 01 Feb 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 01 Feb 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Kasganj riots case report sent to central government
कासगंज में तैनात अारएएफ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस प्रशासन ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भिजवा दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसमें कई मौकों पर पुलिस की लापरवाही बताई गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। 
विज्ञापन


तत्कालीन एसपी सुनील कुमार को हटाया जा चुका है। यह बात भी सामने आई है कि पुलिस की तरह प्रशासन के अधिकारियों ने भी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई। एक तो देरी से पहुंचे, दूसरा मामले को हल्के में लिया। 
विज्ञापन


डीएम और एसपी के मुताबिक गृह मंत्रालय को जाने वाली रिपोर्ट शासन के माध्यम से भेजी गई है। जिले से पूरा ब्यौरा शासन को भेज दिया गया। गृह मंत्रालय के उपसचिव ने जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव से फोन पर रिपोर्ट के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kasganj riots case report sent to central government
एडीजी अजय अानंद - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। इसमें अभी तक  की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा संलग्न है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अभी तक की कार्रवाई का ब्योरा लिया जा चुका है।

सूत्रों की मानें तो दो मामलों में पुलिस की कमजोरी रही है। हिंसा को काबू करने में ढिलाई बरती गई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी हुई। अब भी कई आरोपी फरार हैं। हालांकि रिपोर्ट में लापरवाही पर कोई टिप्पणी नहीं है। सिर्फ तथ्य दिए गए हैं।

रिपोर्ट के बिंदु

- तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ विवाद, हिंसा भड़कने के कारण।
- पुलिस की सक्रियता, हिंसा रोकने के लिए उठाए गए कदम।
- केस की स्थिति, गिरफ्तारी, फरार आरोपी, निरोधात्मक कार्रवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed