{"_id":"640cccc4d17c67be510d42c4","slug":"kasganj-news-teens-lovers-suicide-kasganj-news-c-25-1-87423-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाबालिग प्रेमी प्रेमिकाओं फंदे पर झूले, प्रेमी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाबालिग प्रेमी प्रेमिकाओं फंदे पर झूले, प्रेमी की मौत
विज्ञापन
सहावर (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने अपने अपने घरों में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे अलीगढ़ उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना प्रेमी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।दोनों ही प्रेमी प्रेमिका एक ही जाति के थे। पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। प्रेमिका 11वीं की छात्रा है। जबकि प्रेमी जयपुर में कार्य करता है। होली पर प्रेमी किशोर अपने घर पर आया था। दोपहर के समय उसने अपने मोबाइल फोन पर फंदे का स्टेटस लगाया। उसके बाद आत्महत्या कर ली। किशोरी स्टेटस देखकर विचलित हो गई और उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने किशोरी को फंदे से उतारकर बचा लिया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। किशोर के परिजनों को जब उसके फांसी लगाने की जानकारी हुई तो परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी। अन्य माध्यमों से सायं के समय जब पुलिस को सूचना मिली तो सीओ दीप कुमार पंत और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
वर्जन-
- सहावर के एक गांव में नाबालिग किशोर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें प्रेमी किशोर की मौत हो गई। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने प्रेमी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है- दीप कुमार पंत, सीओ, सहावर।
विज्ञापन
वर्जन-
- सहावर के एक गांव में नाबालिग किशोर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें प्रेमी किशोर की मौत हो गई। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने प्रेमी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है- दीप कुमार पंत, सीओ, सहावर।
विज्ञापन