फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kasganj news patiyali hut collapes lady injured

कासगंज: झोपड़ी में दब गई वृद्धा, काफी देर तड़पती रही; ग्रामीणों ने बचाई जान

Mon, 20 Nov 2023 12:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 20 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

झोपड़ी में दबने से वृद्धा घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंच गए। उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 
 

विज्ञापन
kasganj news patiyali hut collapes lady injured
झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम बहोरा में रविवार को एक झोपड़ी अचानक से गिर गई। इसमें वृद्ध महिला दब गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे लोगों ने निकाल अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ग्राम बहोरा निवासी 70 वर्षीय नेकसो देवी पत्नी गिरवर अपनी झोपड़ी में बैठी हुई थी। तभी अचानक से झोपड़ी की कच्ची दीवार भर-भराकर गिर गई। इसमें महिला दब गई। झोपड़ी की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। उन्होंने वृद्ध महिला मलबे में दबी देखा। तो आनन-फानन में ग्रामीणों ने मलबे को हटना शुरू किया। महिला को बाहर निकाला। वह घायल हो गई। 
विज्ञापन


उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले गए। वहां चिकित्सक प्रदीप गौतम ने महिला की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रैफर कर दिया। ग्रामीण ने घटना की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार मुकेश कुमार, लेखपाल रूप किशोर को घटना पर भेजकर निरीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed