{"_id":"651b0d221e608bf39c00b114","slug":"kasganj-news-dengue-patients-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-5450-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डेंगू पीडित बालिका की नाक से रक्त स्राव होने के बाद अलीगढ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डेंगू पीडित बालिका की नाक से रक्त स्राव होने के बाद अलीगढ रेफर
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में सात दिन से भर्ती डेंगू पीडित बालिका की हालत बिगड़ गई। बालिका की नाक से खून निकलने की शिकायत आ गई। इसके बाद बालिका को अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं निजी अस्पताल पर एक किशोर डेंगू से संक्रमित निकला। जिससे संक्रमितो का आंकडा बढ़कर 220 पर पहुंच गया।
सोंरोजी प्रहलादपुर निवासी लालेश (14) को सात दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए। बालिका की हालत गंंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। जांच में उसके डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं आया। अचानक उसके नाक से खून आने की शिकायत सामने आई। परिजन ने इसकी जानकारी चिकित्सकों को दी। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया।
शहर की एक बस्ती निवासी आयु (14) को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जब इलाज के बाद राहत नही मिली तो उसकी डेंगू की जांच की गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार ही मरीज सामने आ रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड लग रही है। सीएमओ डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि अस्पताल पर डेंगू भर्ती मरीजों के इलाज के पर्याप्त इंतजाम है। परिजनों के कहने पर एक बालिका को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी