फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj dengue news: man died of dengue in Kasganj

कासगंज: गनेशपुर में नहीं सुधर रहे हालात, डेंगू से एक और ग्रामीण की मौत, आठ नए मरीज मिले

Thu, 23 Sep 2021 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 06:18 PM IST
सार

कासगंज जिले में बुखार से अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 11 मौतें गांव गणेशपुर में हुई हैं। गांव में लगातार बुखार के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रही है, लेकिन हालात नहीं सुधर रहे हैं। 

विज्ञापन
Kasganj dengue news: man died of dengue in Kasganj
जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव गनेशपुर में डेंगू से एक और ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों में आ नए डेंगू मरीज मिले हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गनेशपुर निवासी जर्रार हुसैन (45) पुत्र मुजमिल हुसैन को 15 सितंबर को तेज बुखार आया। इसके बाद परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। राहत न मिलने पर 17 सितंबर को अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। उसने बुधवार की देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जिले में बुखार से अब तक 47 मौत हो चुकी हैं। इनमें से 11 मौतें गांव गनेशपुर में हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गांव में लगातर टीमों को भेजे जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इस गांव के विकराल हो चुके हालात पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर लगाकर की गई जांच
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर जांच की। इस दौरान 91 मरीज बुखार पीड़ित मिले। जिससे बुखार पीड़ित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 916 हो गया। इन सभी बुखार पीड़ितों में डेंगू के लक्षण पाए जाने के बाद जांच कराई गई। जांच में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। 

डेंगू के मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अब तक जिले में 615 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं, जिनमें से 48 में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में से दो की हालत बिगड़ने पर उनको अलीगढ़ रेफर किया गया है। अब तक पांच मरीज रेफर हो चुके हैं।

बदलते मौसम में बरतें एहतियात
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण वायरल का प्रकोप भी बढ़ रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग बीमार हैं। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। जिससे उमस बढ़ गई। चिकित्सकों की सलाह है कि इस बदलते मौसम में एहतियात बरतें।

चिकित्सक संदीप कुमार का कहना है मौसम में बदलाव के कारण वायरल का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मलेरिया-डेंगू की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में सावधानी की जरूरत है। लोग पूरे आस्तीन के कपड़े पहनें। अपने आसपास मच्छर न पनपने दें। चिकित्सक का कहना है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed