फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kartik Purnima Rush: Overcrowded Buses on Bareilly-Budaun Route

UP: कार्तिक पूर्णिमा पर हांफ गई रोडवेज की बसें, भटकते रहे यात्री...किराया भी अधिक वसूलने का आरोप

Thu, 06 Nov 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Nov 2025 09:36 AM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर बसों में इस कदर भीड़ उमड़ी कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी। बसों की कमी की वजह से यात्री भटकते रहे। वहीं कुछ यात्रियों ने अधिक किराया वसूलने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Kartik Purnima Rush: Overcrowded Buses on Bareilly-Budaun Route
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।संवाद

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर बरेली से बदायूं रोड पर चलने वाली रोडवेज बसों में खासी भीड़ रही। दिनभर यात्री अपने गंतव्य की ओर जाते रहे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि मेले की वजह से बसों में किराया दूरी के हिसाब से ज्यादा वसूला गया।
विज्ञापन


इस बार अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए परिवहन विभाग ने शहर, ग्रामीण क्षेत्रों, कस्बों तथा गैर जनपदों से बसें संचालित की हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि किसी भी रूट के यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कुछ यात्रियों को छोड़ दिया जाए तो किसी को कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन


किराया 100 रुपये बढ़ाया
 यात्री सौरभ वर्मा ने बताया कि बस ड्राइवर से बातचीत में पता चला कि बस किसी लंबे रूट से जाएगी तो बरेली पहुंचने में समय लगेगा। इसके अलावा बस का किराया 100 रुपये बढ़ा दिया है। इसलिए हम कल बरेली के लिए निकलेंगे। -, 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे से कर रहे इंतजार
शाहजहांपुर निवासी रीना यादव ने बताया कि दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बस दिखाई नहीं दे रही है। बस ड्राइवर ने बताया कि बस कम चल रही हैं इसलिए आगरा से निकलने में समय लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed