फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   judoka shows skills in compitition

जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 24 Dec 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
judoka shows skills in compitition
कासगंज। श्रीमती शारदादेवी जौहरी कन्या महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डा. रानू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। प्रतियोगिता में शारदादेवी जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज, आगरा कालेज आगरा, केआर गर्ल्स कॉलेज मथुरा, केए पीजी कालेज कासगंज, एके कालेज शिकोहाबाद, डिपार्टमेंट आफ फिजीकल एजूकेशन छलेसर कैंपस आगरा, सेंट जोंस कालेज आगरा, एके कालेज एटा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूडो प्रतियोगिता में महिलावर्ग में 48 किलोग्राम में नंद किशोरी, 52 किलोग्राम में सुरभि पांडेय, 57 किलोग्राम में डॉली, 63 किलोग्राम में भारती, 70 किलोग्राम में अंजलि सिंह, 78 किलोग्राम में शिवानी और हिमाद्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग के 6 किलोग्राम में सोहन सिंह, 66 किलोग्राम में प्रिंस, 73 किलोग्राम में रोहित, 81 किलोग्राम में प्रिंस, 90 किलोग्राम में परविंदर सिंह एवं 100 किलोग्राम में ललित प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को डॉ. आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीम में चयनित किया गया। निर्णायक मंडल में जगदीश यादव एवं डा. स्वतेंद्र रहे। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान डॉ. प्रवीण जादौन, ले. भावना टिम्बल, सुमन यादव, डॉ. मंगला तलेगांवकर, डॉ. सपना, डॉ. दीपा यादव, चेतना मौर्य ललितादेवी, डॉ. रेखा रानी, अनुपमा तिवारी, चेतना मिश्रा, डॉ. लोकेंद्र तलेगांवकर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed