फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jnnurm buses will running during vrindavan kumbh mela in mathura

वृंदावन कुंभ मेला: श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी जेनर्म की 140 बसें, रोडवेज ने शुरू की तैयारी

Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jan 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
jnnurm buses will running during vrindavan kumbh mela in mathura
रोडवेज की बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के वृंदावन में होने वाले कुंभ मेला में जेनर्म (जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना) की करीब 140 बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कुंभ स्नान को आने-जाने वालों की सुविधा के लिए लगाई जाएंगी। 16 फरवरी से वृंदावन के कुंभ में संत, महंत और श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ेंगे। इस धार्मिक आयोजन में आने वालों को असुविधा न हो, प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन

 
25 मार्च तक चलने वाले इस कुंभ में आने वालों के लिए करीब 140 जेनर्म की छोटी बसें लगाई जाएंगी। ये बसें रेलवे स्टेशन, मथुरा के दोनों बस अड्डे और वृंदावन के अड्डे से मिल सकेंगी। जेनर्म की छोटी बसों को कुंभ में इसलिए लगाया जा रहा है, जिससे जाम के हालात न बनें। इन बसों के संचालन के लिए मथुरा डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- वृंदावन कुंभ 2021: संतों को मिलेगा आटा-चावल, मेला परिसर में ही बनेंगे राशन कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


'आगरा से मंगाएंगे 70 बसें'
मथुरा डिपो में करीब 55 जेनर्म की बसें हैं। इसके अलावा करीब 70 बसें आगरा से मंगाई जाएंगी। इसके अलावा रोडवेज अन्य बसों का भी इंतजाम करेगा। मकसद है कि कोई परेशानी आवागमन में न हो।

सामान्य रहेगा किराया
दरअसल, मेला प्रबंधन श्रृद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास करेगा। बसों का सामान्य ही किराया रहेगा। हालांकि रोडवेज विभाग की कोशिश है कि कम से कम किराया लिया जाए। 

संबंधित खबर-  वृंदावन कुंभ मेला: तीर्थनगरी की अच्छी छवि लेकर जाएं संत-श्रद्धालु, ऐसी होगी सफाई व्यवस्था

कुंभ मेले के लिए मथुरा डिपो तैयार: गुप्ता
मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि कुंभ मेला के किए तैयारी शुरू कर दी है। करीब 140 बसें कुंभ मेला में लगाई जाएंगी। मथुरा पर 55 और आगरा से 70 बसें मंगाई जाएंगी। इसके अलावा छोटी बसें मंगवाएंगे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed